रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार और जोन 9 के जोअन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम ने सड्डू क्षेत्र में लगभग 6 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को तुरंत रोका।
टीम ने अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध सड़क को काटकर और अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़कर स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगाई। इस कार्रवाई में नगर निवेश विभाग की टीम, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, और उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की सक्रिय भागीदारी रही।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि भविष्य में जमीन के वैधानिक उपयोग को सुनिश्चित किया जा सके।



