रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान करीब 24 लाख 99 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया।
आंकड़ों में समझें पूरी प्रक्रिया
एसआईआर शुरू होने से पहले कुल मतदाता: 2,12,30,737
प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के बाद: 1,84,95,920
आपत्तियों और दावों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची: 1,87,30,914
अंतिम चरण में जोड़े गए नए नाम: 2,34,994
निर्वाचन विभाग के अनुसार, पूरी प्रक्रिया के दौरान दोहराव, फर्जी और अपात्र नामों को हटाकर सूची को शुद्ध किया गया है। इससे मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है।
अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके और फर्जी नामों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
PN 21.02.2026 Final Publication of ERoll Chhattisgarh-Hindi-5 (1)



