Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा बजट है, जिसकी थीम ‘SANKALP’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी से परिणाम तक) रखी गई है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया कि राज्य का बजट गठन के समय 5,000 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़ तक पहुंच गया है, जो 35 गुना वृद्धि दर्शाता है। बजट में सामाजिक क्षेत्र को 40%, आर्थिक गतिविधियों को 36% और प्रशासनिक सेवाओं को 24%…
रायपुर। रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में तैनात एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस घटना से सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर रहे हैं। सदन में बजट भाषण के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति, आय-व्यय का ब्यौरा और विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। माना जा रहा है कि इस बजट में अधोसंरचना विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल गवर्नेंस और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा सकता है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है। इस बार बजट की केंद्रीय थीम ‘संकल्प’ रखी गई है। ओपी चौधरी ने ‘संकल्प’ शब्द…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और राजधानी की लचर यातायात व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष के ही विधायक सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने सड़क हादसों को रोकने के मास्टर प्लान और रायपुर में बंद पड़ी सिटी बसों के संचालन पर तीखे सवाल पूछे। प्रदेश में सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, जहां रोजाना औसतन 18-19 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में सस्ती परिवहन सेवा (सिटी बस) का…
0 पुर्नवास करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी सरकार – उपमुख्यमंत्री शर्मा रायपुर। माओवादियों की ओडिसा राज्य कमेटी के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव विकास द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के लिए जारी किए पत्र के संबंध में ऑडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में विकास द्वारा बलांगीर बरगढ़ महासमुंद डिवीजन के पुनर्वास के निर्णय का उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कल मुझे पत्र प्राप्त हुआ है आप सभी 15 साथी मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं आप शीघ्र निर्णय लीजिए आप 02-03 मार्च तक आना चाहते हैं बिना किसी चिंता के आएं। उनके द्वारा पत्र…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान और लगातार हो रहे आत्मसमर्पण के बीच अब नक्सल संगठन के बीबीएम (BBM) डिवीजन की ओर से प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर 15 नक्सलियों के हथियारों सहित आत्मसमर्पण की पेशकश की गई है। पत्र पश्चिम सब-ब्यूरो सचिव विकास की ओर से जारी बताया गया है। इसमें कहा गया है कि बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद क्षेत्र में सक्रिय 15 नक्सली 2 से 3 मार्च के बीच आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। सुरक्षा गारंटी की मांग पत्र में नक्सलियों ने रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की सार्वजनिक गारंटी देने की अपील की है।…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में धारदार लोहे के चाकू को हवा में लहराकर आम लोगों को भयभीत करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कबीर मरावी उर्फ नथनी के रूप में हुई है, जो पूर्व में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर नॉर्थ जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा असामाजिक तत्वों, गुंडों, चाकूबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…
रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 फरवरी 2026 की रात की है, जिसमें पीड़ित मनीष कुमार यादव (निवासी ग्राम सुरपा, थाना आर. जामगांव, जिला दुर्ग) से 10,000 रुपये लूटे गए थे। पीड़ित ने थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह मंदिर हसौद चौक से एक मोटरसाइकिल चालक के साथ लिफ्ट लेकर रायपुर आ रहा था। रास्ते में चालक ने शराब पिलाने के बहाने लाखे नगर चौक पर उतारा। बाद में चालक अपने मित्र…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुए लेपटॉप चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मयंक कुमार ने 15 फरवरी 2026 की रात अपने किराए के मकान से अपने दोस्त के लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना में अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना सरस्वती नगर की संयुक्त…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत आज से हुई। सत्र के पहले दिन वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में “आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26” पेश किया। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूत और संतुलित वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित मूल्यों (current prices) पर 6,31,291 करोड़ रुपये रहने का अग्रिम अनुमान है। यह पिछले वर्ष 2024-25 के 5,65,845 करोड़ रुपये की तुलना में 11.57 प्रतिशत अधिक है। क्षेत्रवार वृद्धि के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
