रायपुर :– राजधानी रायपुर के नगर निगम ने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि दिनांक 22 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम नवीन मार्केट फूल चौक परिसर के प्रांगण में स्थित उनके मूर्ति स्थल की सादर ससम्मान धुलाई और सफाई नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी और जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता शेखर सिँह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, गुलाबचंद कर्ष, नगर निगम जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम द्वारा की गयी.
जनता पूछतीं है ये कि क्या जंयती और पुण्यतिथि पर ही महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी, ये शर्मनाक है या गर्वोक्ति क्योंकि राजधानी के नगर निगम का सालाना बजट तो करोड़ों का है?



