Author: RAJ
जांजगीर। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को दिनदहाड़े हुई किसान से ढाई लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने जांच के बाद गिरोह के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में कुल सात लूट और उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें कुल 9 लाख 83 हजार रुपए की रकम वसूली गई। पकड़े गए आरोपी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले की जानकारी दी। जांच के…
रायपुर। पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही सघन कार्रवाई के तहत एक और सफलता हासिल हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहशाह मार्केट में नशे के लिए दुकानदारों से जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने वाले कुख्यात गुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण 18 फरवरी 2026 को फतेहशाह मार्केट में वसीम खान उर्फ मम्मा (पिता मोह. हाफिज खान, निवासी चांदनी चौक, नेहरू नगर) ने नशा करने के बहाने दुकानदारों से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर क्षेत्र…
रायपुर। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार आरोपी आयुष ठाकुर (19) – भनपुरी क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था। पहले भी आर्म्स एक्ट और मारपीट मामलों में जेल जा चुका है। रोशन सिंह (27) – खमतराई क्षेत्र में दशहरा मैदान के पास चाकू के साथ पकड़ा गया। पूर्व में भी शराब के लिए पैसे मांगने व आर्म्स एक्ट मामलों में जेल जा…
मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश रायपुर 19 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री साय ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
बम्हनी में शुरू होगा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, बुजुर्गों-महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत सामुदायिक भवन से समाज को मिलेगा स्थायी मंच, सामाजिक एकजुटता होगी मजबूत– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर, 19 फरवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम बम्हनी में लोधी समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। लंबे समय से समाज के लोगों को अपने सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए उचित स्थान की आवश्यकता थी, जिसे उप मुख्यमंत्री की पहल से अब यह भवन पूरा होगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री…
जगदलपुर: बस्तर के वर्तमान परिदृश्य और आदिवासी युवाओं की दिशा को लेकर सांसद महेश कश्यप ने एक गंभीर और विस्तृत वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने हाल ही में जगदलपुर में आयोजित भूमकाल स्मृति दिवस के दौरान हुई कुछ घटनाओं पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग एक सोची-समझी रणनीति के तहत माओवादी कमांडर माड़वी हिडमा जैसे हिंसा के प्रतीकों को युवाओं का आदर्श बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कश्यप ने इसे बस्तर की गौरवशाली संस्कृति और शांतिप्रिय आदिवासी समाज के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है। सांसद ने अपने बयान में इस बात पर…
कैकागढ़ व हाटपदमूर शक्ति केन्द्र में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीणों से रूबरू मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने अहम कदम, वीबी जी राम जी योजना में सुनिश्चित रोजगार की गारण्टी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन चौपाल कार्यक्रम में आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल हुये और ग्रामीण क्षेत्र के कैकागढ़ एवं हाटपदमूर शक्ति केन्द्र में लगाये गये जन चौपाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने…
रायपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, अत्याधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल में डिजिटल प्रस्तुति, सूचना पैनल और इंटरैक्टिव माध्यमों के जरिए छत्तीसगढ़ को उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे निवेशकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्टॉल में…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए यह सवाल दागा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए घोटालों को लेकर कैग की रिपोर्ट में उठाए गए गंभीर सवालों पर कांग्रेस का कोई भी नेता बोलने को तैयार क्यों नहीं है? श्री चिमनानी ने कांग्रेस पर यह भी सवाल दागा कि गरीबों के आवास को छीनकर जो भ्रष्टाचार किया गया, उसका पैसा क्या केवल राज्य के नेताओं ने ही आपस में बाँटा है या यह पैसा राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक भी पहुँचा है? चिमनानी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों में स्थित जशपुर जिला के ग्राम बगिया में 21 फरवरी को जन्म लेने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सज्जनता और सहृदयता की एक मिसाल है। दो वर्ष के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढऩे वाले तथा प्रदेश के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपनी लोकप्रियता के शिखर पर विद्यमान है। श्री विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी सदाशयता और दूरगामी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति का राह आसान हुआ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
