Author: RAJ

बिलासपुर। शहर में होली के मिलावटी और केमिकल युक्त रंगों के इस्तेमाल से लोगों की सेहत पर असर देखने को मिला। होली के बाद सिम्स अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचे। दो दिनों में स्किन और नेत्र संबंधित कुल 652 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें 465 मरीज स्किन इंफेक्शन और 187 मरीज आंखों में जलन, लालिमा और सूजन की शिकायत लेकर आए। सिम्स के रिकॉर्ड के मुताबिक, इन दो दिनों में स्किन, आई और अन्य विभागों में कुल 2958 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया। गुरुवार को अस्पताल में 1292 मरीज पहुंचे, जबकि शुक्रवार को…

Read More

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने साधा जमकर निशाना : पवन खेड़ा के नाम पर मचे ‘बखेड़ा’ और आंतरिक कलह ने कांग्रेस नेतृत्व के राजनीतिक खोखलेपन को किया उजागर रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पहले तो कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व पवन खेड़ा को ही प्रत्याशी बनाने की तैयारी में था लेकिन ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के विवाद के कारण उपजी अफरा-तफरी में मचे बखेड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व को अपना निर्णय बदलने को विवश किया। इससे यह सिद्ध हो गया है कि…

Read More

कांग्रेस की राजनीति में अब भूपेश बघेल भी ‘पिटे हुए मोहरे’ मात्र रह गए हैं – संतोष पाण्डेय ​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को हास्यास्पद और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने खुद छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंका, वे अब दूसरे राज्यों की सफल रणनीतियों पर ज्ञान बाँट रहे हैं। पाण्डेय ने कहा कि बघेल को बिहार की चिंता छोड़कर अपनी और अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। भाजपा मुख्य प्रवक्ता  पाण्डेय…

Read More

रायपुर। यूपीएससी 2025 में 35वां स्थान हासिल कर रायपुर जिले का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल के निवास पहुंचकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ तथा प्रेरक पुस्तक भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश के…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के तहसील कार्यालय में एक बार फिर बड़े घोटाले और भूमि हड़पने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आरोप है कि तहसीलदार राममूर्ति दीवान का कक्ष अब भूमाफियाओं का खुला अड्डा बन चुका है। शासन-प्रशासन द्वारा तीन माह पहले तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों का तबादला कर देने के बावजूद तहसीलदार दीवान कथित रूप से भूमाफिया हरिवल्लभ अग्रवाल और उसके प्रमुख दलाल अकलेश खटोड़ उर्फ अखिलेश जैन को अपने कक्ष में बुलाकर सार्वजनिक न्यास और सरकारी जमीनों को कब्जे में लेकर मोटा लाभ कमाने का खाका तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, तीन माह पहले ही…

Read More

रायपुर/ छत्तीसगढ़।  छत्तीसगढ़ राज्य में मार्च के पहले पखवाड़े से ही तेज गर्मी के साथ जल संकट गहराने लगा है। कई इलाकों में बोरवेल सूखने लगे हैं, जिससे राजधानी रायपुर समेत राज्य के विभिन्न शहरों और गांवों में पेयजल की भारी किल्लत सामने आ रही है। यह स्थिति तब है जब पिछले सात वर्षों में जल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए विभिन्न योजनाओं पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल संकट और दूषित जल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मल्टी-विलेज स्कीम शुरू की है। इस…

Read More

Sehore Murder Case: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में डबल मर्डर का दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर कथित रूप से अपने ही भतीजे और भतीजी की डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को सजा दिलाने की बात कह रही है। चाचा ने भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिद्धिकगंज थाना इलाके के धर्मपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुई, जब दोनों भाई-बहन एग्जाम देने जा रहे थे। एसपी दीपक…

Read More

LPG Price Hike: इजरायल-ईरान हमले के बीच भारत में रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। नई कीमतें शनिवार, 7 मार्च से लागू हो गई हैं। ANI ने सूत्रों से हवाले से बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़ा दी गई हैं। इसके अलावा, होटल, ढाबों, रेस्टॉरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये महंगे हो गए हैं।  आपके शहर में कितना हुआ घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज से लागू हुए इन ताजा बदलाव के साथ राजधानी दिल्ली में 14.2…

Read More

Anil Ambani ED Raid: भारत के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाने वाले Anil Ambani एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ED) ने शुक्रवार को मुंबई में उनकी कंपनियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित बैंकिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। अधिकारियों के अनुसार ED की लगभग 15 टीमों ने सुबह-सुबह मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 10 से 12 जगहों पर तलाशी ली। जांच का दायरा उन कंपनियों और लोगों तक भी फैलाया गया है जो अनिल…

Read More