Author: RAJ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। राज्य की उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े मुख्य अभियंता के.के. कटारे को छत्तीसगढ़ में एसटी आरक्षण का लाभ लेने के लिए अयोग्य करार दिया है। समिति ने पाया कि उनका मूल निवास महाराष्ट्र में होने के कारण वे छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति आरक्षण के पात्र नहीं हैं। इस संबंध में समिति ने 26 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया है। शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच समिति के समक्ष यह मामला शिकायत के आधार पर आया था।…

Read More

रायपुर। 6 मार्च 2026 :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला…

Read More

बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। इसी बीच रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा यात्री घायल है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि, बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने…

Read More

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। जशपुर और बलौदाबाजार जिलों में हुए इन हादसों में कुल 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जशपुर :- जशपुर जिले में करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला के गोडाअम्बा के पास पलट गई। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 6 की मौत और कई लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जा…

Read More

मुख्य अंश  इंडियाएआई मिशन के लिए पांच वर्षों के दौरान ₹10,300+ करोड़ आवंटित, 38,000 जीपीयू तैनात।  प्रौद्योगिकी और एआई इकोसिस्टम में 60 लाख लोग काम कर रहे हैं।  इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में राजस्व के $280 बिलियन का आंकड़ा पार कर जाने का अनुमान है।  वर्ष 2035 तक एआई भारत की अर्थव्यवस्था में $1.7 ट्रिलियन जोड़ सकता है। भूमिका भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा संचालित एक नए युग की कगार पर खड़ा है, जहाँ प्रौद्योगिकी जि़न्‍दगियां बदल रही है और देश की प्रगति को आकार दे बना रही है। एआई अब केवल शोध प्रयोगशालाओं या बड़ी कंपनियों तक ही…

Read More

भर्ती में उम्र में सीमा में छूट का निर्णय पीएससी अध्यक्ष की उसी पर भाजपा नेता गड़बड़ी का आरोप लगाकर अपने सरकार पर संदेह जता रहे रायपुर। भाजपा नेता के द्वारा अपने सरकार के समय पीएससी में हुई बॉयलर निरीक्षक भर्ती पर गड़बड़ी का आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने पीएससी में रिटायर्ड आईएएस रीता शांडिल्य को पहले कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया फिर पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दिया।अब भाजपा के नेता ही अपने सरकार में नियुक्त पीएससी के जरिये हुई बॉयलर निरीक्षक की भर्ती पर गड़बड़ी…

Read More

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह अचानक तहसील कार्यालय में भीषण आग लग गयी। जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से लगी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने सबसे पहले तहसील कार्यालय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन के साथ-साथ आसपास के सीमेंट संयंत्रों…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व…

Read More

असम :- असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बीती रात सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें भारतीय वायु सेना के 2 पायलट शहीद हो गए. वायु सेना ने बताया कि पायलटों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के रूप में हुई है. वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि IAF के सभी कर्मी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं. बता दें कि Su-30MKI एक प्रशिक्षण मिशन पर था और जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह इस अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री एनएफएसयू परिसर के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति और अन्य…

Read More