Author: RAJ
Dharmendra Health Update: मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सभी के चहेते धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर चिंताजनक बताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज मुंबई स्थित जुहू के उनके बंगले ‘सनी विला’ में ही चल रहा था, लेकिन सोमवार दोपहर अचानक उनके घर के बाहर हलचल तेज़ हो गई। पड़ोसियों और मीडिया की मौजूदगी के बीच घर के अंदर एक एंबुलेंस को प्रवेश करते देखा गया, जिसके बाद माहौल और गंभीर हो गया। एंबुलेंस के पहुंचते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी और बैरिकेडिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को शंकरनगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक साथ 26 जिलों में 55 से अधिक आवासीय एवं आधारभूत परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। ये परियोजनाएं आम नागरिकों को किफायती मकान, प्लॉट, सड़क, पुल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में डिजिटल “आबंटी पोर्टल” भी लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब आवास बोर्ड की सभी योजनाओं में आवंटन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी…
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित भव्य गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री का समाज की पारंपरिक जनजातीय विधियों के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान बूढ़ादेव की पूजा कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने गोंड समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रही खराब स्वास्थ्य सेवाओं और नकली दवाओं के मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और सरकारी अस्पतालों में उपचार के नाम पर गंभीर लापरवाही की जा रही है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पताल में नकली, अमानक और फफूंद लगी दवाओं के मिलने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज नहीं…
रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेल सुविधाओं और युवा खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शाल और नंदी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को खेल गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में खेल अकादमियों के विस्तार, नए स्टेडियमों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को पहचान देने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श…
IND vs SA, 2nd Test Day 2: गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला यहां के बरसापारा स्टेडियम में दूसरे दिन रविवार को समाप्त हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पहली पारी 489 रनों पर समेट ली। पहले दिन स्टंप्स पर 247/6 के स्कोर पर पहुंची मेहमान टीम ने दूसरे दिन आखिरी चार विकेटों के लिए 242 रन जोड़कर भारत को मजबूत चुनौती दी। सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक (109 रन, 206 गेंदें) लगाया, जबकि मार्को जानसन 93 रनों (7 छक्के, 4…
Mandhana-Palash Wedding: सांगली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर संगीतकार पलाश मुच्छल आज रविवार को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी, जिसके बाद से फैंस इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब महाराष्ट्र के सांगली में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं इंदौर स्थित पलाश मुच्छल के परिवार और नजदीकी रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। सांगली में शादी से पहले के उत्सवों मेहंदी, हल्दी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ से 68 युवाओं का दल शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ‘यूनिटी मार्च’ में शामिल होने के लिए नागपुर रवाना हो गया। राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई। इस अवसर पर डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। यात्रा को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीति गर्मा गई है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 नवंबर को रायपुर पहुंचने वाले हैं, जहां कांग्रेस रणनीति और समीक्षा बैठक करेगी। लेकिन इससे पहले ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर राज्य में SIR को लेकर अनावश्यक भ्रम फैला रही है। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि “बिहार में भी कांग्रेस ने वोट चोरी और SIR प्रक्रिया को लेकर खूब हल्ला मचाया था। लेकिन जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बावजूद कांग्रेस बेबुनियाद…
IND vs SA, 2nd Test Day 2: गुवाहाटी : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा। पहले दिन 247/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा। सेनुरन मुथुसामी ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। लंच तक अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बना लिए हैं, जिससे भारत पर दबाव काफी बढ़ गया है। दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में भारतीय गेंदबाजों को…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.