Author: RAJ

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया 55 साल की बीती रात अज्ञात शख्स ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करके शव तालाब में फेंक दिया गया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ ग्रामीण की हत्या कर शव तालाब में फेंक देने का मामला सामने आया है। एक संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चोटीगुड़ा गांव के सराईजोखा बस्ती में रहने वाले राजाराम राठिया…

Read More

कबीरधाम/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने नकली शराब का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पूर्व सरपंच पति समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए है। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पोंड़ी का है। मिली जानकारी अनुसार, ग्राम पोंड़ी में एक निजी गुड़ फैक्टरी के आड़ में नकली शराब बनाई जा रही थी। यहां से पुलिस ने बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल‑स्टिकर, केन, रसायन और पैकिंग मशीन बरामद की हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जैसे यह कारोबार कब से चल रहा था, कच्ची…

Read More

कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच देने और युवाओं में फिटनेस व खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने बुधवार को “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” (VSKPL) के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। विधायक कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट लगाकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत का संदेश दिया। यह पहली बार है जब कवर्धा विधानसभा स्तर पर इस तरह की भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट का शुभारंभ 13 दिसंबर से होगा, जिसमें…

Read More

रायपुर। 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने भी लोगों के साथ शामिल होकर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संविधान पर आधारित लघु फिल्म देखी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सीएम साय ने इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने के लिए सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री साय…

Read More

रायपुर। उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान मतदान केंद्र में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का फॉर्म भरा। वार्ड क्रमांक 23 के मतदान केंद्र क्रमांक 238 में बीएलओ के मार्गदर्शन में फॉर्म भरते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्थानीय नागरिकों को एसआईआर की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी सुनिश्चित करें, ताकि…

Read More

रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘श्री राम लला दर्शन योजना’ के तहत श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर भक्ति और जयघोष से गूँज उठा, जहां सांसद का स्वागत श्रद्धालुओं और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, मंगलमय और पुण्यदायी यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि यह पहला दल है जो अयोध्या में भव्य मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना के बाद रवाना हुआ है। छत्तीसगढ़ से यह 17वाँ…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा को समाप्त करने के प्रयासों में सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की निरंतर कार्रवाई का असर दिखने लगा है। इसी क्रम में “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत बीजापुर में 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सदस्य शामिल हैं। इनमें PLGA बटालियन और विभिन्न कंपनियों के सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, मिलिशिया प्लाटून कमांडर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अप्रतिम योगदान को याद किया तथा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के खिलाफ सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की निरंतर कार्रवाई का असर दिखाई देने लगा है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत बीजापुर में 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, इसके अलावा DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी और धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सदस्य शामिल हैं। इनमें PLGA बटालियन और विभिन्न कंपनियों के सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, मिलिशिया प्लाटून कमांडर और डिप्टी…

Read More

नई दिल्ली: संविधान दिवस 2025 के अवसर पर बुधवार को संसद के संविधान सदन में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। सेंट्रल हॉल में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा कई केंद्रीय मंत्री समारोह में उपस्थित रहे। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। यह आयोजन भारत की संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है। कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संबोधन से हुई, जिसके बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन…

Read More