Author: RAJ
IND vs SA 2nd Test: नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। कोलकाता में पहला टेस्ट 30 रन से जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भी दबदबा बनाए रखा और विश्व टेस्ट चैंपियन भारत को करारी शिकस्त दी। यह भारत की टेस्ट इतिहास में ओवरऑल और घरेलू दोनों स्तर पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2004 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 342 रन से हराया था। पिछले 13 महीनों में यह दूसरी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ACB–EOW ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की है। नई जांच जानकारियों के आधार पर टीम ने रायपुर के पिथालिया कॉम्प्लेक्स स्थित करन ट्रैवल्स में दबिश दी। रेड के दौरान जांच अधिकारियों ने वरिष्ठ अफसरों, राजनेताओं और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री, होटल बुकिंग और विदेश यात्राओं से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। कश्मीर–तिरुपति–उदयपुर से लेकर विदेशी दौरों तक के रिकॉर्ड मिले जब्त दस्तावेजों में देश-विदेश की यात्राओं के अलावा कश्मीर, तिरुपति और उदयपुर जाने वाले यात्रियों की लंबी लिस्ट मिली है। ACB–EOW को संदेह है कि शराब…
लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जन्मदिवस पर जनसरोकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रतनपुर–कोटा–लोरमी मार्ग पर चांपी नाला में लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। वहीं लोरमी में हाईस्कूल की छात्राओं से आत्मीय भेंट कर सरस्वती साइकिल का वितरण किया। डिंडौरी में 55 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने चांपी नाला के निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। जन्मदिवस के अवसर पर भी विकास कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों में…
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व एसआईआर के राष्ट्रीय प्रभारी तरूण चुग ने मंगलवार को ठाकरे परिसर में एसआईआर रायपुर संभाग के टोली के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में चुग ने कहा कि जब-जब देश में चुनाव होगा, तो उस समय आज हो रहे एसआईआर की जरूरत अनुभव होगी। इसलिए लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हम सब जरूर जुड़ें। चुग ने कहा कि फेक वोटर्स को डिलीट व डिटेक्ट करने के साथ ही पात्र मतदाताओं को जोड़ने का यह अभियान है। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह एक अवसर है जब हम अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली प्रवास पर हैं और इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और केंद्र-राज्य समन्वय को और प्रभावी बनाने पर गहन चर्चा हुई। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात में राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और…
नई दिल्ली/रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़े स्तर पर निवेश के अवसर खोले हैं। स्टील, ऊर्जा, पर्यटन और विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों ने राज्य में नए उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी परियोजनाओं में गहरी रुचि दिखाई है। कार्यक्रम में कुल 6,321.25 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ रुपये के पर्यटन निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इन परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई है। इस ताज़ा निवेश के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को 7.90 लाख…
IND vs SA, 2nd Test Day 4: गुवाहाटी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में चौथे दिन मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य थोप दिया। पहली पारी में 489 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने वाली मेहमान टीम ने दूसरी पारी 78.3 ओवरों में 5 विकेट पर 269 रन बनाकर घोषित कर दी। इससे कुल बढ़त 548 रनों की हो गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने धमाकेदार 94 रनों (180 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली, लेकिन रविंद्र जडेजा के हाथों शतक…
अयोध्या: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंत्रोच्चार और “जय श्रीराम” के जयकारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भव्य राम मंदिर के शिखर पर केसरिया धर्मध्वजा फहराएंगे। मंदिर के लिए विशेष रूप से तैयार यह ध्वज अपने स्वरूप में ही कई पौराणिक और आध्यात्मिक संदेश समेटे हुए है। इसमें ॐ, सूर्यदेव और पौराणिक कोविदार वृक्ष का प्रतीक प्रमुख रूप से अंकित है। हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य देवता प्रत्यक्ष देव हैं और भगवान श्रीराम सूर्यवंश में उत्पन्न हुए थे। रामायण में उल्लेख मिलता है कि रावण…
अयोध्या: अयोध्या, प्रभु श्रीराम की पावन नगरी, एक बार फिर दिव्य रोशनी और श्रद्धा से सराबोर हो उठी। मंगलवार को राम मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराकर नए इतिहास का अंकन किया। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे। ध्वजारोहण से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर स्थित सप्तऋषि मंदिर में पहुंचकर वहां स्थापित महान ऋषियों के दर्शन और पूजा-अर्चना की। राम मंदिर परिसर में स्थापित इन सात दिव्य व्यक्तित्वों में…
नई दिल्ली/रायपुर। राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
