Author: RAJ
राजनांदगांव : जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन खास है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव में बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में विभिन्न कंपनियों द्वारा 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर मिल सकता है। प्लेसमेंट कैंप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) राजनांदगांव द्वारा बीमा सखी के 20 पद, आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट दुर्ग द्वारा ऑफिस असिस्टेंट के 4 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 28 पद और सेल्स वर्क…
दुर्ग : जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शादीशुदा युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों पिछले कुछ वर्षों से केटरिंग का काम साथ कर रहे थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। संबंध गहराने के बाद जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक उससे छुटकारा पाने के लिए खौफनाक कदम उठाने पर उतारू हो गया। घटना उतई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय बांधे (24) और उर्मिला निषाद (30) के बीच बीते 2–3 साल से प्रेम संबंध था।…
रायपुर : में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के बीच “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह विशेष पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार माना जा रहा है, जो युवाओं को बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशील मामलों की समझ के लिए तैयार करेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को युवाओं के सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण के…
जगदलपुर : में आज यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पूरे दिन के लिए सभी यात्री ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेलवे लाइन पर जगदलपुर से कुम्हार साडरा के बीच सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस कारण आज जगदलपुर और दंतेवाड़ा की ओर कोई भी यात्री ट्रेन नहीं आएगी। वाल्टेयर रेल मंडल के अनुसार, आज के दौरान सभी यात्री ट्रेनों का अंतिम स्टॉपेज कोरापुट रेलवे स्टेशन रहेगा। वहां से आगे की यात्रा रद्द की गई है। किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन…
कवर्धा : जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को आधी रात पिकअप और मासदा वाहन में भरा अवैध धान सीमावर्ती इलाके से पार कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह पूरी घटना ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड की और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कई क्विंटल अवैध धान प्रदेश में लाया जा रहा…
मध्य प्रदेश : के सागर जिले में NH-44 हादसा एक दर्दनाक खबर बनकर सामने आया है। नेशनल हाइवे 44 पर हुए इस भीषण सड़क दुर्घटना में बम निरोधक दस्ता (BDS) के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। सभी जवान अपने जरूरी कर्तव्यों को पूरा करके मुरैना से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। यह घटना बांदरी मालथौन के पास तड़के करीब 4 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, जवानों का वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो…
Indore News: सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट, इंदौर ने गुटखा कारोबार से जुड़े किशोर वाधवानी समेत कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों पर करीब 1946 करोड़ रुपए की भारी-भरकम टैक्स डिमांड जारी की है. इसे अब तक मध्य प्रदेश में किसी कारोबारी पर लगाया गया सबसे बड़ा टैक्स डिमांड माना जा रहा है. विभाग ने इन लोगों को भी भेजा नोटिस यह नोटिस एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, विनायका फिल्टर्ड प्राइवेट लिमिटेड, शिमला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रानी प्रेस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियों और व्यक्तियों, जैसे श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, देवेंद्र द्विवेदी, विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, जौहर…
Action on IndiGo: इंडिगो संकट के बीच सरकार ने एयरलाइन पर बड़ा एक्शन लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो की 10 प्रतिशत फ्लाइट कैंसिल करने का फैसला लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ये निर्देश इंडिगो के सीईओ के साथ हुई मीटिंग के दौरान दिए. मीटिंग के दौरान हाथ जोड़े नजर आए इंडिगो के CEO मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस दौरान इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स हाथ जोड़े नजर आए. इंडिगो पर की गई कार्रवाई की जानकारी…
CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी(BJP) ने नई संगठनात्मक नियुक्ति की गई है.बीजेपी ने संभाग प्रभारियों और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी की है. महामंत्री नवीन मार्कंडेय को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है. सभी संभागों के प्रभारी और सह प्रभारी की भी की गई नियुक्ति की गई है. जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी पार्टी ने महामंत्री नवीन मारकण्डेय को मुख्यालय प्रभारी बनाया है. वहीं यशवंत जैन को बस्तर संभाग का प्रभारी और हरपाल सिंह भामरा को सह प्रभारी बनाया है. इसी तरह अखिलेश सोनी को रायपुर संभार का प्रभारी और डॉ राजीव सिंह को सहप्रभारी, महापौर जगदीश रामू रोहरा को बिलासपुर संभाग…
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की ये अहम बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरु होगी। सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आज होने वाली साय कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम् मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। मंत्रालय में आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र में विधेयकों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर मुहर लग सकती है। वहीं सीएम साय की अध्यक्षता में आज होने…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
