Author: RAJ
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज शनिवार, 3 जनवरी को जेल से बाहर आएंगे. चैतन्य बघेल को बिलासपुर हाईकोर्ट ने जमानत दी है. बघेल को ED और ACB ने 18 जुलाई 2025 को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था.
Indore Contaminated Water Case: इंदौर दूषित पानी मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. इंदौर नगर पालिका निगम के आयुक्त दिलीप कुमार यादव को हटा दिया गया है. साथ ही 2 और अफसरों को भी सस्पेंड किया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा की मौत को लेकर एक पत्र सामने आया है. नक्सलियों के कथित पत्र में हिडमा के एनकाउंटर की बात की गई है. बताया जा रहा है कि ये पत्र आंध्रप्रदेश के बीके एएसआर डिविजन के प्रवक्ता विप्लव ने जारी किया है. पत्र में ठेकेदारों को दी धमकी नक्सल नेता हिडमा की मौत से जुड़ा नक्सलियों का कथित पत्र आया सामने आया है. आंध्रप्रदेश के बीके एएसआर डिविजन के प्रवक्ता विप्लव ने हिडमा एनकाउंटर के पीछे एक ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है. इस पत्र के जरिए कई ठेकेदारों को धमकी दी गई है.…
नई दिल्ली: आज 3 जनवरी, शनिवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए,…
नई दिल्ली: आज 3 जनवरी, शनिवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,36,210 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,42,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और…
पंचांग : आज 03 जनवरी, 2026 शनिवार, के दिन माघ महीने की पूर्णिमा तिथि है. इस तिथि के दिन माता लक्ष्मी, सरस्वती और मां पार्वती की पूजा की जाती है. सभी तरह की शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति के लिए यह दिन अच्छा है. शुभ समारोह करने और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह दिन शुभ माना जाता है. इस पूर्णिमा को शाकंभरी पूर्णिमा या पौष पूर्णिमा व्रत के नाम से जाना जाता है. 3 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन : शनिवार तिथि : पूर्णिमा योग : ब्रह्म नक्षत्र : आर्द्रा करण…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 जनवरी, 2026 शनिवार के दिन मिथुन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में रखेगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रतियोगी वातावरण रहेगा. नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. आपको समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव रह सकता है. परिजनों के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दु:खी भी कर सकता है.…
बैकुंठपुर। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की राइस मिल सहित दो मिलों में एसडीएम ने छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान भौतिक सत्यापन में धान की भारी कमी और अवैध भंडारण का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार, मोहित राइस मिल में किए गए सत्यापन में पिछले वर्ष का करीब 500 क्विंटल धान कम पाया गया। इसके अलावा मिल का दो माह का बिजली बिल भुगतान भी लंबित मिला है, जिसे लेकर अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज की है। छापेमारी के दौरान प्रशासन को कुल 1235 क्विंटल धान गायब मिलने की जानकारी सामने…
MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिनों तक भोपाल दौरे पर रहेंगे. संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में चल रही प्रवास श्रृंखला के तहत डॉ. मोहन भागवत 2 और 3 जनवरी को मध्य भारत प्रांत के भोपाल विभाग में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करेंगे. दो दिनों तक भोपाल में चार कार्यक्रमों में आयोजन होगा. इस दौरान वह युवाओं और प्रबुद्धजानों से संवाद करेंगे.
Bullet Train: भारत के रेलयात्रियों का बुलेट ट्रेन में बैठने का सपना जल्द पूरा होने वाला है. मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे कॉरिडोर पर ट्रेन जल्द ही दौड़ती हुई नजर आएगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. उनके मुताबिक आम लोग जल्द ट्रेन की सवारी कर सकेंगे, इसे चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. सूरत से बिलमोरा के बीच चलेगी ट्रेन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के संचालन के बारे में बड़ा अपडेट दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुलेट ट्रेन चरणबद्ध तरीके से खोली जाएगी. इसके पहले चरण…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
