Author: RAJ
Raipur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर जेल में बंद हैं. आज उनसे मुलाकात करने के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल जेल पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच चर्चा हुई. वहीं, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी साथ मौजूद रहे. कवासी लखमा से मिलने जेल पहुंचे भूपेश बघेल पूर्व CM भूपेश बघेल 6 जनवरी को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे. यहां उन्होंने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की. उनके साथ बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और महेश्वर पैकरा भी मौजूद…
CG News: भिलाई नगर निगम के वार्ड 16 आकाश गंगा परिसर के 9 दुकानों को सीलबंद किया गया है. निगम द्वारा व्यवसाय हेतु अकाशगंगा परिसर में दुकान उपलब्ध कराया गया था. उन सभी दुकानों का हर महीने किराया निर्धारित किया गया है, लेकिन व्यवसायियों द्वारा किराए में हुई वृद्धि की राशि जमा नहीं की गई थी. भिलाई नगर निगम ने 9 दुकानों को किया सील सभी दुकानदारों को हुए किराए में वृद्धि के संबंध में किराया जमा करने नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय मे किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं किए जाने के कारण दुकानों…
Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए यह साफ हो गया है कि धवन अपनी गर्लफ्रेंड और आयरिश मॉडल सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. धवन के घर दूसरी बार शहनाई बजने वाली है और इस खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. फरवरी में सजेगी शादी की महफिल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी शाइन फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शादी के…
Colombian President Gustavo Petro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद दुनिया भर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर लैटिन अमेरिका के देशों में देखने को मिल रहा है. अब कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो ने अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि आओ, मुझे ले जाओ, मैं इंतजार कर रहा हूं. लैटिन अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की यूएस ने लैटिन अमेरिका में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले के बीच कोलंबिया राष्ट्रपति पेट्रो और ट्रंप के बीच…
CG News: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता होने का दावा किया था. इसकी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी और वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं से दावा आपत्ति मांगी थी. 2.74 लाख लोगों ने नाम जुड़वाने फिर फॉर्म भरा मतदाताओं ने आयोग को SIR प्रक्रिया के बाद बनी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन फॉर्म देना शुरू कर दिया है. आयोग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक 2…
Gwalior News: ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में सात दिन पहले मिले अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त पुलिस ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किए गए फोटो के जरिए की थी. ठेले वालों ने महिला को कालीबाई के नाम से पहचाना था, लेकिन उसका ठिकाना नहीं बता सके थे. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि ग्वालियर की कालीबाई असल में टीकमगढ़ की रहने वाली सुनीता पाल थी. बॉयफ्रेंड ने की हत्या शव के पास मिले ऑमलेट के टुकड़ों से पुलिस कातिल तक पहुंची. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सुनीता की…
Asaduddin Owaisi On Ajit Pawar: महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियों के बीच सियासी मंच से जुबानी जंग जारी है. महानगरपालिका चुनाव को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने NCP चीफ अजित पवार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने चाचा का नहीं हुआ, वो नांदेड़ का क्या होगा? जनता का क्या होगा? ओवैसी का पवार पर तीखा हमला दरअसल, महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रचार जारी है. इसी सिलसिले में असदुद्दीन ओवैसी नांदेड़ पहुंचे. यहां उन्होंने अपनी पार्टी उम्मीदवार के लिए चुनावी सभा की. इसी…
Balrampur: छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह से जनजीवन पूरी तरीके से परेशान हो चुका है, इसे देखते हुए बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने आज 6 जनवरी के लिए सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए छुट्टी का आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के गेट खुलेंगे और स्कूलों में शिक्षक और कर्मचारी ड्यूटी करेंगे, छुट्टी का यह आदेश सिर्फ बच्चों के लिए जारी किया गया है. बलरामपुर के स्कूलों में बच्चों को दी गई छुट्टी सरगुजा संभाग में सबसे अधिक ठंड…
नई दिल्ली। JNU Video Viral होने के बाद दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो करीब 35 सेकेंड का बताया जा रहा है और इसके सामने आते ही सियासी हलकों से लेकर आम लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर “मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर” जैसे…
छत्तीसगढ़ : में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। आज से महानदी भवन स्थित मंत्रालय में मंत्री स्तरीय बजट चर्चा की शुरुआत हो रही है, जो 6 जनवरी से 9 जनवरी तक चलेगी। इन बैठकों में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ विभागीय मंत्री अपने-अपने विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मंत्री स्तरीय बजट चर्चा के दौरान मुख्य बजट प्रस्तावों के साथ-साथ नवीन मद (नई योजनाओं) के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। जिन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी, उन्हें अंतिम रूप देकर बजट में शामिल किया जाएगा, जबकि जिन नवीन…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
