Author: RAJ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सुविधाओं और विस्तार से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाया है। टर्मिनल भवन के बाहर बनने वाले कैंटीन, टॉयलेट और विश्रामगृह का काम तय समय पर शुरू न होने पर कोर्ट ने मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति राधाकृष्ण अग्रवाल की खंडपीठ ने गुरुवार को बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार और हवाई सुविधा से संबंधित जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि राज्य ने 290 एकड़ जमीन के बदले 50 करोड़…

Read More

भोपाल : से दिल्ली की यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारी के चलते राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली भोपाल दिल्ली फ्लाइट कुछ समय के लिए रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो की भोपाल-दिल्ली फ्लाइट 19 जनवरी से 26 जनवरी तक संचालित नहीं होगी। यह फ्लाइट दोपहर में उड़ान भरती है और 232 सीटों वाला विमान है। दिल्ली से भोपाल यह फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे लौटती है और दोपहर 1.45 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 1723/1894…

Read More

CG News:  बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो. वहीं इसे लेकर अब BJP विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इज्जत मांगने से नहीं मिलती. ‘इज्जत मांगने से नहीं मिलती…’ – अजय चंद्राकर भूपेश बघेल के भड़कने वाले वीडियो पर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि इज्जत मांगने से नहीं मिलती. पूर्व CM भूपेश बघेल अपना महत्व दिखाने के लिए समाज…

Read More

रायपुर। जिले में रायपुर अवैध शराब कार्रवाई के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश और प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09, गांधी वार्ड, पुरानी बस्ती (थाना तिल्दा) निवासी नंदकुमार धृतलहरे के निवास पर छापेमारी की गई। यहां से 42 पाव…

Read More

बीजापुर। जिले में नक्सलियों की हिंसक साजिश ने एक बार फिर एक निर्दोष ग्रामीण की जान ले ली। बीजापुर IED ब्लास्ट की इस दर्दनाक घटना में जंगल से लकड़ी लेने गए युवक की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। यह घटना 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड़ के जंगल क्षेत्र में हुई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्तुरीपाड़ निवासी आयता कुहरामी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। इसी दौरान वह माओवादियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए प्रेशर IED की चपेट में…

Read More

बिलासपुर। न्यायधानी में स्वच्छता अभियान की कमजोर स्थिति एक बार फिर सामने आई है। शहर के कई इलाकों में कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से जगह-जगह डंप कचरे के ढेर लग गए हैं। इसी लापरवाही के बीच रविवार दोपहर अज्ञात तत्वों ने डंप कचरे में आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल गया। बिलासपुर कचरा आग की यह घटना न केवल वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली रही, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी पैदा कर गई। नगर निगम स्वच्छता अभियान के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर…

Read More

रायपुर। ED कार्रवाई की अफवाहों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ तरह-तरह की बातें फैलाई जा रही हैं और यह सब सुनियोजित अफवाहों का हिस्सा है। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि वे राजनीति में और हर तरह की लड़ाई लड़ने में सक्षम हैं, लेकिन कमर के नीचे वार करना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युद्ध हमेशा आमने-सामने होता है, छुपकर नहीं। अब देखना यह है कि पहले “गोली” कौन चलाता है। सोमवार को अपने रायपुर स्थित…

Read More

CG News: बालोद जिले के सरदार पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल भड़क गए. उन्होंने कह दिया कि सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो…. ‘सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो’ – भूपेश बघेल इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद समाज के पदाधिकारियों ने भूपेश को रोकते हुए कहा कि यह सामाजिक मंच है, यहां राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. इस पर भूपेश बघेल भड़क गए और कहा कि वे किसानों के हित की बात कर…

Read More

Raipur: 23 से 25 जनवरी तक  नवा रायपुर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ आयोजित किया जा रहा है. साहित्य उत्सव की शुरूआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी. इसमें देश के दिग्गज साहित्यकार शामिल होंगे. रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजनसाहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम अटल नगर, नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित किया जाएगा. जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और समकालीन साहित्यिक अभिव्यक्तियों का एक सुंदर संगम देखने को मिलेगा. इस उत्सव को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाने…

Read More

पंचांग : आज 19 जनवरी, 2026 सोमवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. 19 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा दिन : सोमवार तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा योग : वज्र नक्षत्र : उत्तराषाढा करण :…

Read More