Author: RAJ

बीजापुर। जिले में शिक्षा की लौ जलाने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि यह पैसा आदिवासी बच्चों के पेट तक पहुंचने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है। इस मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है। बीजापुर के पोटाकेबिनों आवासीय विद्यालयों में हुए वित्तीय अनियमितता और राशन घोटाले के मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा ने चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में खुलासा जांच दल जब बीजापुर के विभिन्न पोटाकेबिनों में पहुंचा तो वहां…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान…

Read More

रायपुर। नकली दवा कारोबार से जुड़े आरोपी से कथित मुलाकात के मामले में एडिशनल ड्रग कंट्रोलर (ADC) संजय नेताम को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से उनकी मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, एडीसी संजय नेताम की नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। इस दौरान किए गए स्टिंग ऑपरेशन में दोनों की बातचीत और मुलाकात का मामला उजागर हुआ, जिसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। इस प्रकरण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर को…

Read More

33/11 केवी उपकेन्द्र निर्माण की रखी गई आधारशिला, 10 गांव होंगे लाभान्वित 5 एमवीए ट्रांसफार्मर और 3 नए फीडर से बढ़ेगी बिजली आपूर्ति की क्षमता किसानों और 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा स्थायी विद्युत सुविधा का लाभ रायपुर, 11 फरवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र की बड़ी सौगात दी। इस उपकेन्द्र के स्थापित होने से आसपास के 10 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे तथा लगभग 2 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और नियमित विद्युत…

Read More

12,000 बीघा जमीन के आरोपों पर विवाद तेज, कांग्रेस नेताओं पर सिविल-क्रिमिनल कार्रवाई रायपुर/गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। यह मामला एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए कथित “12,000 बीघा जमीन” के आरोपों से जुड़ा है। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ जानबूझकर गलत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी…

Read More

NH-30 पर हादसा, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार डीआरजी जवान भरत भारती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले…

Read More

0-मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ  0-18 करोड़ के लागत से बनेगा 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन   0-52 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त और 71 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त   रायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नवीन जिला अस्तपाल करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल 100 बिस्तरयुक्त होगा। इस अस्पताल के बनने से जिले के…

Read More

उत्तर प्रदेश।  गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय चाची अपने ही 15 वर्षीय भतीजे को लेकर फरार हो गई। यह मामला 26 जनवरी का है, जब कक्षा 9 में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र अचानक घर से लापता हो गया और उसके साथ उसकी चाची भी गायब पाई गई। शुरुआत में परिवार वालों ने लोकलाज के डर से घटना को छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो आखिरकार पीपीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस…

Read More

रायपुर – साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी। कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट बैठक में आगामी बजट प्रस्ताव को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्ताव, योजनाओं की समीक्षा और प्रशासनिक निर्णयों पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 26 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। चयन प्रक्रिया व्यापम परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर पूरी की गई। प्रतीक्षा सूची से 28 में से 26 रिक्त पदों को भरा गया है। बता दें कि, जारी सूची में सामान्य वर्ग के 21 और भूतपूर्व सैनिक कोटे से 5 चयनित अभ्यर्थी के नाम शामिल है। वहीं चयन सूची में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। कुछ पद आरक्षित श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रखे…

Read More