Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर रेंज में पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। Winmate ऐप के जरिए फर्जी SMS और हैकिंग लिंक भेजकर एंड्रॉइड यूजर्स से धोखाधड़ी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना विधानसभा में दर्ज अपराध क्रमांक 8/26 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह को RTOechallan नाम से एक SMS आया, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 4.52 लाख रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए। इस…
बस्तर। जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत अरंडवाल प्राथमिक शाला में गुरुवार को दोपहर के मिड-डे मील के बाद अचानक 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चों में उल्टी, पेट में तेज दर्द, घबराहट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने त्वरित गति से मौके पर पहुंचकर सभी प्रभावित बच्चों की जांच की और प्राथमिक उपचार प्रदान किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चों ने दोपहर के भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी…
रायपुर। रायपुर जिला अदालत में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेशी के दौरान मोहर्रिर की अभिरक्षा से दो आरोपी फरार हो गए। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में विचाराधीन थे और जेल से पेशी के लिए लाए गए थे। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर की है। आरोपी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन मोहर्रिर की निगरानी से चूक का फायदा उठाकर दोनों भागने में सफल हो गए। जैसे ही यह बात सामने आई, कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया…
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए भीषण विस्फोट के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पहले 9 महीने की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि 11 फरवरी को तीन अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक ही परिवार के पिता (साहेब लाल खड़िया, 45 वर्ष), पुत्र (शिव खड़िया, 27 वर्ष) और पोती (भूमि खड़िया, 9 माह) शामिल हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और रोष की लहर दौड़ गई है। घटना के विरोध में परिजनों और…
जशपुर। जिले के गम्हरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सुबह हुए हिट एंड रन हादसे में दो वाहन मिस्त्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया निवासी अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक मामला सामने आया है। 18 साल के कृष्णा भैना और 21 वर्षीय अनिता भैना ने शादी न हो पाने की हताशा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और वे शादी के लिए बेताब थे। जानकारी के अनुसार, दोनों ने अरपा महोत्सव के दौरान होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की कोशिश की, लेकिन कृष्णा की उम्र कम होने के कारण पंजीयन नहीं हो सका और शादी टल…
मुंगेली :- मुंगेली जिले में उच्च शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने वाले UGC के नए नियमों को व्यापक समर्थन मिला है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 13 जनवरी 2026 को अधिसूचित “उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाले विनियम-2026” की ST, SC, OBC एकता महासंघ, जिला मुंगेली ने खुले दिल से सराहना की है। महासंघ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और UGC चेयरमैन को समर्थन पत्र भेजकर इन विनियमों का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। संगठन का कहना है कि यह कदम देश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में निष्पक्ष, सुरक्षित और समावेशी शैक्षणिक…
अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर जिले को लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जिले के समन्वित विकास के लिए हर संभव पहल की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जिले को शामिल करने के साथ ही कई घोषणाएं की। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 300 नव विवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एकल आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंकित आनंद (भा.प्र.से. 2006 बैच) वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही वे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त प्रभार सचिव, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।अब उन्हें राजधानी क्षेत्र…
रायपुर : छात्रों के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ना एक लाभकारी आदत है। इससे उन्हें समसामयिक घटनाओं, महत्वपूर्ण मुद्दों और विविध विचारों से अवगत होने का अवसर मिलता है। यह आदत गुणवत्तापूर्ण भाषा और सुव्यवस्थित सामग्री के संपर्क में आने से उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमताओं को बढ़ाती है। शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में सरगुजा जिला के विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल की गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों की दैनिक दिनचर्या में अखबार वाचन को शामिल किया गया है। इस प्रयास से परीक्षा-केंद्रित…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
