Author: RAJ
रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौत के कारणों का…
महिला बाल विकास विभाग ने पीडब्ल्यूडी से कहा आप कीजिए काम, जवाब आया संभव नहीं है :सुबोध हरितवाल रायपुर :- कल छग प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से खुलासा किया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में भ्रष्टाचार व्याप्त है और आज राज्य सरकार ने अपने निर्णय के पलटते हुए एम्पैनलड वेंडर की जगह अब पीडब्ल्यूडी को एजेंसी बनाकर प्रस्ताव भेजा गया है कि आगे का आसरा कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग अपनी दर के आधार पर करे और महिला बाल विकास विभाग पेमेंट उन्हें करेगा। परन्तु सबसे मजेदार बात ये है कि महिला…
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा : 6000 बेटियों के हाथ पीले होने से घबराई कांग्रेस, जनहित के कार्यों में डाल रही है बाधा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को तथ्यों से परे और राजनीति से प्रेरित बताते हुए तीखा प्रहार किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस बिना अध्ययन किए अनर्गल प्रलाप करने की आदी हो चुकी है और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जैसे पवित्र कार्यक्रम पर झूठे आरोप लगाकर प्रदेश की बहन-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा : छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, 10 माह में 5 लाख पीएम आवास बनाकर स्थापित किया राष्ट्रीय कीर्तिमान रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मात्र 10 माह 4 दिनों की अल्पावधि में 5 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण कर देश में सर्वाधिक आवास बनाने का राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने पर राज्य सरकार को बधाई दी है। देव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रभावी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
में अब भय नहीं, बल्कि ‘बस्तर पंडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ का उत्सव दिखता है – लता उसेण्डी बस्तर पण्डुम, बस्तर ओलम्पिक, नक्सल उन्मूलन और विकास के आलोक में बस्तर की तकदीर और तस्वीर सँवर रही है- लता उसेण्डी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेण्डी ने बस्तर में हो रहे अभूतपूर्व सकारात्मक बदलावों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि जो बस्तर कभी पिछड़ेपन और नक्सलवाद की पहचान था, आज वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बस्तर ओलंपिक’ और विकास की नई धारा के लिए पूरे देश में जाना जा रहा है। उसेण्डी ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट तथा नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन करना तथा भावी विकास रणनीतियों का निर्धारण…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। जशपुर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट को रिसॉर्ट एवं परिसर में स्वच्छता तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानकों पर पूर्णतः उपयुक्त पाए जाने पर वर्ष 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य को प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है। इस्तीफे में निवेदिता चटर्जी ने संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले 11 वर्षों से वे पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी या अवसर नहीं दिया गया। निवेदिता चटर्जी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह वर्ष 2014 से लगातार PCC सचिव के पद पर बनी रहीं, जबकि…
रायगढ़। जिले के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए भीषण ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्लांट के दो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस हादसे में एक मासूम समेत कुल 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में जारी है। आशा बाई खड़िया की शिकायत के अनुसार मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए और फर्नेस को ठंडा किए बिना उसका ढक्कन खुलवाया गया। ढक्कन खुलते ही अत्यधिक दबाव के कारण आग की लपटें बाहर निकल आईं, जिससे वहां काम कर रहे…
रायपुर। राजधानी के मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में कक्षा के भीतर छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य विधि से संघर्षरत बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। थाना पंडरी पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि वीडियो में चाकू दिखाने वाला छात्र सुशांत प्रधान (19 वर्ष), पिता…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
