Author: RAJ
मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद रायपुर, 05 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अलग अंदाज़ में नजर आए और उन्होंने 10 रूपए का टिकट कटाकर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करते हुए आम नागरिकों को नियमों के पालन और समानता का एक सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति, नीयत और नेतृत्व सही हो, तो दशकों की उपेक्षा को भी बदला जा सकता है – मुख्यमंत्री बस्तर अब भय और पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि विश्वास, विकास और संभावनाओं का बन रहा प्रतीक: मुख्यमंत्री साय रायपुर 5 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में अपने उद्बोधन के दौरान विशेष रूप से बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक”…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वे अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, शिकायत की प्राथमिक जांच में उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना व अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। जिसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर…
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
लेखक: तोखन साहू (राज्य मंत्री, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत आज अपनी नियति के उस स्वर्णिम सोपान पर है, जहाँ ‘अमृत काल’ के संकल्प अब ‘सिद्धि’ के महायज्ञ में रूपांतरित हो रहे हैं। 1 फरवरी को प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 मात्र आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ के महान स्वप्न को धरातल पर उतारने वाला एक युगांतरकारी नीतिगत दस्तावेज है। कर्तव्य भवन की पावन ऊर्जा से रचित यह बजट—गति, समावेशिता और निरंतरता (Momentum, Inclusion & Sustainability) के तीन अभेद्य स्तंभों पर टिका है, जो एक आत्मनिर्भर और…
महंगाई देश के सबसे अहम आर्थिक संकेतकों में से एक है, जिसे आम लोग रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सीधे महसूस करते हैं, जैसे घर का राशन, किराया और पेट्रोल-डीज़ल के खर्च में बढ़ोतरी से। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) इसी महंगाई को मापता है। यह उन चीज़ों और सेवाओं के दाम देखता है, जिनका इस्तेमाल आम परिवार रोज़ करता है। सरल शब्दों में, सीपीआई आम आदमी की ज़िंदगी का आईना है। यह बताता है कि थाली में खाने का खर्च कितना बढ़ा, घर का किराया कितना हुआ, और काम पर जाने के लिए ईंधन कितना महंगा हुआ। सीपीआई भले ही एक…
बस्तर से सरगुजा तक बहती उम्मीद की धारा, 41 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा नल-जल महिलाओं को राहत, बच्चों को समय, गांवों को विकास, छत्तीसगढ़ में “हर घर जल” बनी सामाजिक क्रांति: बृजमोहन अग्रवाल रायपुर/नई दिल्ली, 5 फरवरी 2026 – छत्तीसगढ़ के जनप्रिय नेता और वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ‘हर घर जल’ योजना का मुद्दा उठाया अग्रवाल ने न केवल योजना की प्रगति पर जवाब माँगा, बल्कि दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति की स्थिरता और संचालन लागत जैसे…
रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की दाताराम (सामरी) जलाशय योजना के कार्यों के 8 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 250 हेक्टेयर खरीफ एवं 100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-शंकरगढ़ की ढुढीचुवा जलाशय योजना के लिए 30 करोड़ 79 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी…
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिली पर्यटन विकास की बड़ी सौगात होम-स्टे, रिसोर्ट, पाथवे, लैंडस्केपिंग सहित आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का होगा विकास रायपुर, 05 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली-बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित इस परियोजना के तहत मयाली, विश्व प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत (विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग) तथा बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।यह परियोजना क्षेत्र की प्राकृतिक,…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग और प्रेरक अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में 10 रुपये की टिकट कटाकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करना नियमों के पालन और समानता का सशक्त संदेश माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। प्रकृति आधारित पर्यटन न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
