Author: pankaj

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और शव को सेप्टिक टैंक में छिपाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी। रक्षाबंधन पर महिला के मायके नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद सेप्टिक टैंक से उसका शव बरामद हुआ। यह भी पढ़े :- रिपोर्ट वापस लेने का दबाव! कोर्ट से लौट रही महिला से मारपीट, देवर पर गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय संतोषी आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।…

Read More

बिलासपुर। कुटुंब न्यायालय से अपनी मां के साथ लौट रही एक महिला के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने देवर पर रास्ता रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद से मुक्त – भ्रष्टाचार का नया ठिकाना…. महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है।…

Read More

हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष धार्मिक महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त उपवास रखते हैं और घरों व मंदिरों में विधि-विधान से माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ होती है। यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद से मुक्त – भ्रष्टाचार का नया ठिकाना…. पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी। इसी दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाएगी और मां शैलपुत्री की पूजा होगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा…

Read More

स्पेशल रिपोर्ट और इनसाइड स्टोरी पंकज विश्वकर्मा, समाचार संपादक “जाओ विश्वदीप को बोल देना – विष्णु देव साय को बता देना” मुकेश राघव, जिला मत्स्य अधिकारी – बीजापुर रायपुर/बस्तर. छत्तीसगढ़ का सबसे समृद्ध इलाक़ा कीमती वनसंपदा से आच्छादित बहुमूल्य खनिजों का गर्भगृह, जो बरसों नक्सलवाद के दंश को झेलते हजारों बेगुनाह लोगों की मौत का गवाह रहा है, आज भ्रष्ट अफसरों और रसूखदार राजनैतिज्ञों के चारागाह में तब्दील हो रहा है। आदिवासी कहिए या वनवासी ये राजनैतिक दलों की अपनी सुविधा और राजनीति के लिए शब्दों की बस एक जादूगरी है। हम इस लड़ाई में नहीं पड़े और बस इन्हें…

Read More

पंकज विश्वकर्मा समाचार संपादक, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास को लेकर आज रायपुर प्रेस क्लब में अचानक टीवी चैनलों और अखबारों के पन्नों से निकल कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच एक खुली बहस हुई। कुछ समय से इन दोनों नेताओं के बीच मिडिया बाइट के दौरान प्रधानमंत्री आवास के आंकड़ों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। https://www.youtube.com/watch?v=5UXfR1hPJzE जिस पर दोनों नेताओं द्वारा खुले और सार्वजनिक मंच पर एक दूसरे को बहस की चुनौती भी दी गई थी। राजनैतिक हलकों में इस बहस के लिए रायपुर प्रेस क्लब को मंच के रूप में इस्तेमाल…

Read More

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रदेश के विभिन्न शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की संख्या, रिक्त पदों की पूर्ति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन तथा नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में सीटों के अनुपात में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में जहां भी व्यवस्थागत कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाए तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाए।…

Read More

रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार, 2 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आएंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका रायपुर का महत्वपूर्ण आधिकारिक प्रवास होगा। अपने दौरे के दौरान वे AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ : इंद्रावती टाईगर रिजर्व में बाघों के अवैध शिकार पर सीबीआई जांच की मंजूरी, मामला अंतरराष्ट्रीय होने की संभावना – केदार कश्यप जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति का विमान बुधवार सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद वे AIIMS रायपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में…

Read More

पंकज विश्वकर्मा, समाचार संपादक रायपुर. 2026 की गर्मियों में छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाईगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों के अवैध शिकार और उनकी खाल व अंगों की तस्करी का सनसनीखेज मामला एक बेहद ही गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बनकर उभरा है। वर्ष 2026 के फरवरी-मार्च के बाद छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों और मध्य भारत के लगभग 400 किलोमीटर लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में शिकारियों के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ था। इस नेटवर्क में वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियों, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के स्थानीय रहवासियों सहित पुलिसकर्मियों तक की संलिप्तता सामने आई है। यह भी पढ़े :- ‘जरूरत न हो तो सोना…

Read More

पंकज विश्वकर्मा, समाचार संपादक रायपुर/बीजापुर. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन कमिश्नर आईएएस तुकाराम मुंढे का एक्शन लगातार जारी है। उन्होंने एक मुहिम चला रखी है ‘सुरक्षित भोजन, सुरक्षित महाराष्ट्र’। इस मुहिम के तहत हाल ही में मैकडॉनल्ड्स और द बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब समेत सात रेस्टोरेंट के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद के दौरान और आज इसमें खार जिमखाना का रेस्टोरेंट भी शामिल है। तुकाराम की अगुवाई वाली एफडीए ने यह एक्शन बिना बताए एनालॉग पनीर के इस्तेमाल और जिंदा कॉकरोच के साथ गंदगी मिलने पर लिया है। तुकाराम मुंढे की…

Read More

विशेष रिपोर्ट : टीम रायपुर न्यूज नेटवर्क एवं RNN24 न्यूज छोटे डोगर/रायपुर. महाराष्ट्र के नागपुर को कंपनी मुख्यालय बना कर छत्तीसगढ़ में खनन, इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार को संचालित करती जायसवाल निको फिर एक बार भारी विवादों में घिर गई है। औद्योगिक और खनन के विस्तार के बीच जयसवाल निको इंडस्ट्रीज एक बार फिर अपने पुराने कोयला ब्लॉक विवाद और पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़े सवालों के कारण चर्चा में है। यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद के दौरान और आज कंपनी की खनन क्षमता बढ़ाने और रायपुर के सिलतरा संयंत्र के विस्तार की योजनाएं तेजी से आगे…

Read More