बिलासपुर। कुटुंब न्यायालय से अपनी मां के साथ लौट रही एक महिला के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने देवर पर रास्ता रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़े :- बस्तर 2.0 : नक्सलवाद से मुक्त – भ्रष्टाचार का नया ठिकाना….
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी विवाद के सिलसिले में वह अपनी मां के साथ कुटुंब न्यायालय गई थी। वहां से लौटने के दौरान कथित तौर पर आरोपी ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।
यह भी पढ़े :- शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 19 को अष्टमी-नवमी और 20 को दशहरा
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मामले में दर्ज रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।




