रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार, 2 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर आएंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका रायपुर का महत्वपूर्ण आधिकारिक प्रवास होगा। अपने दौरे के दौरान वे AIIMS रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति का विमान बुधवार सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद वे AIIMS रायपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। आवश्यकतानुसार प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।




