Author: pankaj
रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 38 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पावर प्लांट स्थित ब्लास्ट फर्नेस में संपन्न हुई। यह भी पढ़े :- हमारी सांस्कृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत – मुख्यमंत्री साय पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात सीताबेंगरा गुफा का अवलोकन किया तथा इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जोगीमारा गुफा के प्राचीन शिलालेख, भित्तिचित्रों तथा क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक धरोहर हाथीपोल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में समस्याओं के त्वरित निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘सहयोग केन्द्र’ की नियमित कड़ी में सोमवार को प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे। यह भी पढ़े :- खुली पाती : छत्तीसगढ़ के माई-बाप सहित “राम-कृष्ण” के भक्तों के नाम…………” सहयोग केंद्र में प्रदेशभर से पहुंचे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री कश्यप के समक्ष अपनी मांगें, सुझाव और विभिन्न क्षेत्रों की समस्याएँ रखीं। कश्यप ने इस दौरान करीब 42 प्रतिनिधिमण्डलों व 200 से अधिक संख्या में…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) जय छत्तीसगढ़, विजय छत्तीसगढ़ सियान मन ला प्रणाम, संगवारी मन ला जय जोहार एक तरफ जहां अयोध्या में राम मंदिर के दान और चढ़ावे के चोरी और हेराफेरी के मामले में पूरे देश में बवाल मचा हुआ है और भंयकर तीखी प्रतिक्रिया है वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में “राम, कृष्ण, नारायण” के मठ-मंदिरों में किये गये गबन-घोटालो-फर्जीवाडो पर एक लंबी और गहरी चुप्पी बनी हुई है, किसकी यह बताने की आवश्यकता शायद आप को नहीं है क्योंकि आप सभी बहुत अच्छी तरह जानते है कि जांच, कार्यवाही और फैसला किसको लेना है। https://www.youtube.com/shorts/3BOEgUo1Ts4 राजधानी के…
Shani Trayodashi 2026 : शनि त्रयोदशी के पावन अवसर पर पूजा-पाठ जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी नियमों का पालन करना भी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन की गई छोटी-सी गलती भी जीवन में परेशानियों का कारण बन सकती है। यह भी पढ़े :- आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय इस बार शनि त्रयोदशी 27 जून यानी आज मनाई जा रही है। इसे Shani Trayodashi या शनि प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। यह दिन Shani Dev की कृपा प्राप्त…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित आदेश ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी। वायरल पत्र में दावा किया जा रहा था कि प्रदेश में स्कूलों के खुलने की तारीख बढ़ाकर 1 जुलाई 2026 कर दी गई है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल पूर्व निर्धारित तिथि 16 जून 2026 से ही संचालित होंगे। यह भी पढ़े :- दुष्कर्म मामले में नया मोड़: आरोपियों को…
रायपुर। चौकी सिलयारी क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। दुष्कर्म की घटना की जांच करते-करते पुलिस ऐसे गिरोह तक पहुंची, जिसने कथित तौर पर मामले को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपियों और उनके परिजनों से अवैध वसूली की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह भी पढ़े :- ब्लैकलिस्टेड कंपनी को करोड़ों के ठेके! PWD में 13 करोड़ के आवंटन पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूल…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) की विद्युत एवं यांत्रिकी शाखा एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गई है। विभाग द्वारा एक ऐसी कंपनी को करोड़ों रुपये के सरकारी कार्य आवंटित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे पहले ही सरकारी एजेंसी द्वारा ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। खुलासे के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली और निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह भी पढ़े :- गिरिराज सिंह सत्ता में बैठे है उन्हें जनता की तकलीफ नहीं दिख रही – कांग्रेस जानकारी के अनुसार, बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2023 में ब्लैकलिस्ट घोषित की…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों की बखान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने झूठ का पुलिंदा बताया है। तीन बार सरकार चलाने का अवसर मिलने के बाद भी भाजपा और मोदी देश के नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा करने में असफल साबित हुये है। यह भी पढ़े :- नए निवेश का दावा झूठा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से छत्तीसगढ़ में उद्योग व्यवसाय दम तोड़ रहे हैं रोजगार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा सभी में मोदी सरकार की नीतियों ने देश को निराश…
रायपुर। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को सुबह कलेक्ट्रेट स्थित बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान में शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिंह ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर दोबारा स्टे से विवाद, हितग्राही ने लगाए गंभीर आरोप केन्द्रीय मंत्री सिंह ने इस दौरान स्वच्छता मित्रों से भेंट कर उनके समर्पण, परिश्रम और स्वच्छ भारत अभियान में उनके अमूल्य योगदान के लिए…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
