Author: पंकज विश्वकर्मा
एमसीबी। जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर डाली। चाय बनाने से इनकार करने पर आरोपी पुत्र ने फरसे से कई वार कर मां का गला काट दिया। वारदात के बाद वह खुद पोड़ी थाना पहुंचा और अपराध की जानकारी दी। यह भी पढ़े :- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत ऐसे हुई वारदात वार्ड क्रमांक-1, ग्राम लामीगोड़ा निवासी अर्जुन सिंह (34) ने थाने में पहुंचकर बताया…
जांजगीर-चांपा। बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर तेज रफ्तार मौत बनकर दौड़ी। पामगढ़ थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 12C 1295) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक विनोद जांगड़े (उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी डूमरपाली) ट्रक के पहियों तले कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़े :- पोषण योजना में ‘एल्यूमिनियम घोटाला’? पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे विनोद सड़क पर…
रायपुर। पूर्व संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री पोषण योजना (PM POSHAN) में एल्यूमिनियम बर्तनों की खरीद प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपाध्याय ने कहा कि एल्यूमिनियम के बर्तनों में भोजन बनाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है और इसी कारण न्यायालय ने भी सरकारी स्तर पर इसके उपयोग पर रोक लगाई है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने नए सिरे से ऐसे बर्तनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- खरीदी केंद्र में ‘मनमानी तौल’ का आरोप, भड़के किसान, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी उपाध्याय…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में सोमवार को किसानों ने भारी हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्र में 40 किलो 600 ग्राम निर्धारित मानक के बजाय 1 किलो अधिक तौल ली जा रही है। किसानों का कहना है कि धान में नमी बताकर हर बोरी से 1 किलो अतिरिक्त कटौती की जा रही है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह भी पढ़े :- दुर्ग में लुटेरा दूल्हा गिरफ्तार: 4 शादियां, करोड़ों की ठगी, शिक्षिका बनी शिकार अतिरिक्त तौल को लेकर किसानों में तीखा आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसान मौके…
रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर से होने वाली है और इसे लेकर आज कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति पर गहन मंथन किया। लेकिन इसी बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कटाक्ष किया कि “रणनीति चाहे जितनी बना लें, लेकिन उनके तर्कों में दम नहीं। धीमी गति का समाचार बजता है, सुनकर ही लौट आएंगे। यह भी पढ़े :- डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2 करोड़ के ‘गिफ्ट-लव’ का आरोप लगाने वाला दीपक टंडन खुद फंसा: कोरबा कोर्ट ने 28…
रायपुर। डीएसपी कल्पना वर्मा पर दो करोड़ रुपये के गिफ्ट और प्रेमजाल में फंसाने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाने वाला दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब कोरबा जिले की कटघोरा कोर्ट ने उनके खिलाफ 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह भी पढ़े :- 50 करोड़ की ठगी का ‘सीए’ ठग 5 साल बाद धरा गया, कोर्ट परिसर से ही एसीबी ने पकड़ा जानकारी के अनुसार, ठग दीपक टंडन पर कोरबा में 28 लाख रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. रंजू वैष्णव…
रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात ठग राकेश भभूतमल को आखिरकार एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार शाम उस वक्त दबोच लिया, जब वह खुद कोर्ट में अपना गिरफ्तारी वारंट रद्द कराने पहुंचा था। पुलिस की पकड़ से 5 साल तक दूर रहने वाला यह शातिर ठग खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर लोगों को चूना लगाता था। यह भी पढ़े :- राज्य की ऊर्जा भविष्य की रुपरेखा जारी: सीएम साय ने ‘एनर्जी ट्रांज़िशन’ रिपोर्ट का किया अनावरण राकेश का तरीका बेहद शातिराना था। वह लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर उनके नाम पर बैंकों से भारी-भरकम…
छगन लोन्हारे उप संचालक (जनसंपर्क) रायपुर : विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य अनुरूप छत्तीसगढ़ में न केवल तेजी से अधोसंरचनाएं विकसित हो रही है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट गोल के लक्ष्य को भी हासिल किया जा रहा है। विगत दो वर्षों में छत्तीसगढ़ भारत के विकास इंजन के रूप में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति में डिफेंस, आईटी, एआई, ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों को विशेष पैकेज दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 7.69 लाख रूपए के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में विकास, विश्वास और सुरक्षा…
बिलासपुर। रिश्वत मांगने के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधान आरक्षक अनिल साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोर्ट में चालान पेश करने और जमानत आवेदन पर कार्रवाई के बदले पैसे मांगने के आरोपों में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने उन्हें प्रधान आरक्षक से घटाकर आरक्षक पद पर पदस्थ कर दिया है। अब अनिल साहू को दो साल तक इसी पद पर काम करना होगा। यह भी पढ़े :- राज्य की ऊर्जा भविष्य की रुपरेखा जारी: सीएम साय ने ‘एनर्जी ट्रांज़िशन’ रिपोर्ट का किया अनावरण नवंबर 2024 में पीड़ित ने…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। RPF/IRPF में बड़ा फेरबदल: बिलासपुर कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर की पोस्टिंग विवादों में मुख्यमंत्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.