जांजगीर-चांपा। बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर तेज रफ्तार मौत बनकर दौड़ी। पामगढ़ थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 12C 1295) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक विनोद जांगड़े (उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी डूमरपाली) ट्रक के पहियों तले कुचल गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़े :- पोषण योजना में ‘एल्यूमिनियम घोटाला’? पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे विनोद सड़क पर गिरे और ट्रक के पिछले पहिए उनके ऊपर से गुजर गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पुलिस को खबर दी। पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



