लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। इंदागांव थाना क्षेत्र के ओडिशा बॉर्डर से लगे ग्राम अमली के जंगल में सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली। सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को दो नक्सली डम्प मिले, जिनमें विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे गए थे।
पहला डम्प- IED बरामद
जंगल में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को एक शक्तिशाली IED मिला। खतरा देखते हुए बीडीएस टीम ने मौके पर ही विस्फोट कर IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
दूसरा डम्प- हथियार और सामग्री
इसी दौरान पेड़ के नीचे छिपा एक और डम्प मिला, जिसमें—
- 02 सिंगल शॉट
- 05 डेटोनेटर
- वायर और बैटरी
- दवाइयां
- अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।
नक्सली मंशा नाकाम
जांच में पता चला कि नक्सली सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। जंगल क्षेत्र में छिपाए गए दोनों डम्प को पुलिस ने सुरक्षित तरीके से बरामद कर माओवादियों की योजना विफल कर दी।



