Author: पंकज विश्वकर्मा

नारायणपुर। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय एक्सीडेंटल फायर की घटना में डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के कैंप कड़ेनार में हुई। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर डीआरजी में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा को सिर के पास गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Read More

दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देने वाली 9 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कथा प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा सुनाई जा रही है, जिसमें प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पुलगांव थाना अंतर्गत नगपुरा क्षेत्र में 17 दिसंबर से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी। इसी दौरान अलग-अलग पंडालों में संदिग्ध गतिविधियों के साथ घूम रही 6 से अधिक महिलाओं पर पुलिस की नजर पड़ी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी…

Read More

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए ‘सर्वे’ संबंधी पोस्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सर्वे कौन करा रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है। जिसने कोई गड़बड़ी नहीं की है, उसे डरने की आवश्यकता नहीं होती। बिना तथ्यों के आधार पर आरोप लगाना ठीक नहीं है और आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल! भूपेश बघेल के खिलाफ सर्वे पर बवाल, भिलाई में टीम पकड़ी गई दरअसल, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट…

Read More

Raipur Techno Party : नया रायपुर स्थित ऐलसवेयर होटल में आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चल रही टेक्नो पार्टी (Raipur Techno Party) के दौरान अचानक हिंसक बवाल हो गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में राहुल गवली गैंग पर पार्टी में शामिल शुभम लेखवानी के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगा है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल! भूपेश बघेल के खिलाफ सर्वे पर बवाल, भिलाई में टीम पकड़ी गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्टी का माहौल पहले सामान्य था, लेकिन देर रात कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कराए जा रहे कथित सर्वे को लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भिलाई के सेक्टर-4 इलाके में कांग्रेस नेताओं ने गाजियाबाद से आई एक सर्वे एजेंसी की टीम को पकड़ लिया और उन्हें भट्ठी थाना लेकर पहुंचे। यह भी पढ़े :- CG Weather Update : पूरे छत्तीसगढ़ में रात में कड़ाके की ठंड और सुबह घनी धुंध का असर! घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष, महापौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भट्ठी थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं…

Read More

रायपुर। रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड और सुबह छा रही घनी धुंध के कारण पूरा छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। वर्तमान में रायपुर और बिलासपुर को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। ठंड से सर्वाधिक प्रभावित अंबिकापुर इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़े :- पीलीभीत में रिटायर्ड CISF अफसर के घर टीचर की गोली मारकर हत्या सरगुजा संभाग के कई इलाकों में सुबह के समय घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रायपुर समेत अन्य जिलों में…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से न केवल भारी मात्रा में गांजा, बल्कि दो संरक्षित वन्य जीव गोह (गोईहा) और नकद राशि भी बरामद की गई है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज स्नातकोत्तर कोर्स भर्ती में जीरो ईयर होने का खतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि इंदिरा चौक स्थित मोनू ब्रायलर दुकान के पास एक्टिवा स्कूटी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन महीना में चली आ रही स्नातकोत्तर काउंसलिंग में बार-बार प्रकाशित नियमों में बार-बार फेरबदल होने से सरकार और स्नाकोत्तर सीट में भर्ती के इच्छुक मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त छात्रों के बीच माननीय सुप्रीम कोर्ट और माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर में सुनवाई लगातार जारी है। यह भी पढ़े :- न्यायालय से कई बार वारंट जारी, फिर भी आरोपी दीपक टंडन पुलिस की पकड़ से बाहर ज्ञात हो स्वास्थ्य विभाग ने अखिल भारतीय मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद राज्य सीटों के कोटे में परिवर्तन…

Read More

रायपुर : कोरबा जिले में 27 लाख 90 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गेवरा प्रोजेक्ट ऊर्जानगर निवासी महेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा जिला को लिखित आवेदन देकर दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह भी पढ़े :- केरल में छत्तीसगढ़ के युवक की मॉब लिंचिंग: शक ने छीनी मासूम की जान, 5 दरिंदे गिरफ्तार…क्या यही है मानवता? आवेदन में महेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में थाना दीपका थाना में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन…

Read More

धमतरी। धमतरी जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां पोटीयाडीह गांव में खेल रही 5 साल की बच्ची प्रियांशी साहू पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा के जांजगीर दौरे से पहले भाजपा अलर्ट मोड में, जनसभा की तैयारी तेज जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा और काट लिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। घटना…

Read More