Author: पंकज विश्वकर्मा

बस्तर। बस्तर विकासखंड के बकावंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की खुली लूट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत सचिव और सरपंच मिलकर बिना कोई कार्य कराए फर्जी फर्मों के नाम पर भुगतान दिखाकर लाखों रुपये का गबन कर रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत जुनवानी और तुंगापाल से सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इन पंचायतों में सचिव द्वारा अपने ही भाई के नाम पर फर्जी फर्म तैयार कर पंचायत के धन की निकासी की जा रही है। आरोप है कि हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन मरम्मत, मुरुम बिछाई, कैसिंग पाइप और…

Read More

बीजापुर। जिले में वन विभाग द्वारा छंटाई के नाम पर की जा रही कथित बेतहाशा पेड़ों की कटाई को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बीजापुर के वन मंडलाधिकारी (DFO) पर पेसा कानून का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल जिले से हटाने की मांग की है। आज आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि बीजापुर जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां संविधान की पांचवीं अनुसूची लागू है। 25 जनवरी 1994 से प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था के साथ पेसा कानून प्रभावी है, जिसके तहत ग्रामसभा सर्वोपरि है और किसी…

Read More

रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जिनके द्वारा बेचे गए सिम कार्ड का उपयोग म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और कम दाम में सामान बेचने के बहाने साइबर ठगी में किया जा रहा था। इस मामले में थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस एवं 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत…

Read More

रायपुर। साइबर अपराध के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और ठगी के लिए खाते उपलब्ध कराने वालों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश में की गई। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों और साइबर सेल में कुल 1236…

Read More

रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के 18 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली। प्रार्थी सतीश शर्मा, रायपुर ने रेंज साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने…

Read More

बिलासपुर। यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार मेढ़े की अग्रिम जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी पुलिस अफसर है और यदि उसे अग्रिम जमानत दी जाती है तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपों की गंभीरता देखते हुए राहत देने का कोई आधार नहीं है। यह भी पढ़े :- जेपी नड्डा कल छत्तीसगढ़ दौरे पर, जनादेश परब कार्यक्रम में होंगे शामिल मामला दुर्ग जिले के पुराना भिलाई थाना क्षेत्र की महिला की शिकायत का है। पीड़िता ने एफआईआर में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भी पढ़े :- ‘आरएसएस को भाजपा से जोड़ना भूल’, मोहन भागवत बोले- संघ का न कोई दुश्मन, न राजनीतिक एजेंडा गौरतलब है कि राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकार अपनी अब तक की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेगी। इस भव्य कार्यक्रम में जेपी नड्डा…

Read More

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि संघ को भाजपा या किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RSS का न तो कोई राजनीतिक एजेंडा है और न ही वह किसी का विरोधी है। यह भी पढ़े :- रायपुर में चाकूबाजी, युवक पर 9 बार जानलेवा हमला – CCTV में कैद वारदात डॉ. भागवत कोलकाता में आयोजित ‘आरएसएस 100 व्याख्यान माला’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि संघ को राजनीति के चश्मे से न देखा जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी एक युवक पर एक के बाद एक करीब 9 बार चाकू से वार करता नजर आ रहा है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़े :- Akhilesh Yadav On Aravali: अरावली बचाने की अपील, बोले– “अरावली रहेगी तभी NCR बचेगा” मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज…

Read More

रायपुर। रेलवे यात्रियों के लिए अहम खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नए आदेश के तहत जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे। संशोधित किराया दरें 26 दिसंबर 2025 से प्रभावी होंगी। हालांकि, लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भी पढ़े :- Nora Fatehi Road Accident: मुंबई हादसे के बाद नोरा फतेही की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं– “मौत को करीब से देखा” कितना बढ़ेगा किराया? साधारण श्रेणी (जनरल): 215 किमी से अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी मेल/एक्सप्रेस…

Read More