रायपुर: दुर्ग में जमीन व्यवसायियों पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज की घटना पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उपाध्याय ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस का यह आक्रामक रवैया पूरी तरह अनुचित है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह आंदोलन केवल लाठी के वार से नहीं रुकेगा। उपाध्याय ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक संगठित और तेज़ रूप ले सकता है, क्योंकि इसका नेतृत्व खुद छत्तीसगढ़ की जनता कर रही है।


