जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में SIR (Special Intensive Revision) को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने अब जमीनी स्तर पर खुद फीडबैक जुटाने की रणनीति शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर दौरे के दौरान सीधे जनता के बीच पहुंचे और SIR की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।
यह भी पढ़े :- सिमगा में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: मद्यपान, अनुपस्थिति और ड्यूटी लापरवाही में प्राचार्य सहित तीन शिक्षक निलंबित
चित्रकोट विधानसभा के तोकापाल ब्लॉक की कई पंचायतों के दौरे में बैज ने परपा पंचायत के दो दर्जन से ज्यादा घरों की दस्तक दी। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर यह समझने की कोशिश की कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में किस स्तर पर गड़बड़ी हो रही है।
बैज ने ग्रामीणों को बताया कि पार्टी अब केवल आरोपों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर गांव से रिपोर्ट कार्ड इकट्ठा कर सरकार और चुनाव आयोग के सामने ठोस शिकायतें पेश करेगी। उन्होंने पंचायत के BLO से भी SIR की प्रगति, फॉर्म भरने में आ रही परेशानियों और विलोपन–जोड़ने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी ली। (Special Intensive Revision)
दीपक बैज ने संकेत दिया कि कांग्रेस इस मुहिम को आगे बढ़ाकर “जनसुनवाई मॉडल” में बदलने की तैयारी में है, ताकि गांव-गांव की समस्याएं सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकें। (Special Intensive Revision)



