रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 34 विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान राज्य अलंकरण प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वालों में कला, साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा, खेल और लोकसंस्कृति से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं।
राज्योत्सव के अंतिम दिन होने वाला यह अलंकरण समारोह प्रदेश की प्रतिभाओं और गौरवशाली उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर बनेगा। समारोह में मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।



