रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में हाल ही में हुई फ़ूड पॉइजनिंग से 5 बच्चों की मौत को लेकर सरकार पर सख्त हमला बोला है। बैज ने कहा कि बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से उनकी जान गई।
रायपुर में नवविवाहिता सुसाइड मामला: पति समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैज ने आरोप लगाया कि अबूझमाड़ में बच्चों के ज्यादा तकलीफ होने पर आसपास के अस्पतालों में कोई पर्याप्त सुविधा नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित इलाज उपलब्ध होता, तो इन 5 मासूमों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा, “शासन की यह लापरवाही सीधे तौर पर बच्चों की मौत का कारण बनी।”
बैज ने कहा कि अभी भी 30 से अधिक लोग बीमार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरकार का दावा कि बस्तर में नक्सल समस्या समाप्त हो रही है, सिर्फ खोखला बयान है, क्योंकि नक्सली अभी भी रोज़ निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने इस हफ़्ते बीजेपी नेता की हत्या और अन्य नक्सली घटनाओं का भी उल्लेख किया।
शिक्षा क्षेत्र पर बैज ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में 5,000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी देने का निर्णय अपर्याप्त है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रदेश में 58,000 शिक्षकों की पद रिक्त हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ब्रजमोहन ने 33,000 शिक्षकों की भर्ती का वायदा किया था और सरकार ने एक लाख नौकरियों का वादा किया था। बैज ने इसे युवाओं के साथ धोखा करार दिया।
साथ ही, बैज ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और जंगलराज की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सरकार नक्सली हिंसा रोकने में नाकाम रही है, और हाल ही में पहाड़ी कोरवा आदिवासी बेटी के साथ हुए हमले का जिक्र किया।
बैज ने सरकार से तत्काल जवाब मांगा कि वह इन मानवता विरोधी घटनाओं और शिक्षा संकट को कैसे सुधारने वाली है।



