राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार सुबह ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। त्योहारी सीजन के बीच सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों की टीम चार गाड़ियों में पहुंची।
जानकारी के अनुसार, टीम ने शहर के जसराज शांतिलाल बैद फर्म के मोहनी ज्वेलर्स में छापा मारा। इसके अलावा, व्यापारी के नंदई चौक स्थित घर और गुड़ाखू लाईन स्थित दुकान में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


