नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। आरोप है कि एक साप्ताहिक अखबार से जुड़ा पत्रकार और उसके साथियों ने कार्यालय में घुसकर वरिष्ठ अधिकारी से झूमा-झटकी, गाली-गलौज और धमकी दी।
RSS प्रचारक की पिटाई से बवाल, हजारों लोग सड़क पर उतरे, पांच गिरफ्तार
संघ का बयान
संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि यह केवल किसी अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि पूरे जनसंपर्क विभाग की संस्थागत गरिमा पर सीधा आघात है। उन्होंने इसे योजनाबद्ध साजिश करार देते हुए कहा कि पत्रकारिता की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व गुंडागर्दी कर रहे हैं।
कठोर कार्रवाई की मांग
तंबोली ने कहा कि विभाग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करता है और सदैव पत्रकारों के हित में भी कार्यरत रहता है। ऐसे में कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई आवश्यक है।
मुख्यमंत्री से अपील
संघ ने कहा कि यह घटना न सिर्फ किसी अधिकारी की व्यक्तिगत गरिमा, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जो जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मंत्री भी हैं, से आग्रह किया गया है कि वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करें। संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।



