LIC Scheme : अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भरोसेमंद निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो अब पोस्ट ऑफिस या FD में पैसा लगाने की ज़रूरत नहीं है। LIC की “न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान” आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इस योजना में रोज़ाना सिर्फ ₹150 की बचत से आप करीब ₹19 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं, जो बच्चे की पढ़ाई, शादी या अन्य बड़े खर्चों में काम आएगा।
अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत समरस समाज की आधारशिला – मुख्यमंत्री साय
क्या है LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान?
यह योजना 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए है।
यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें बीमा सुरक्षा के साथ निवेश पर रिटर्न और बोनस भी मिलता है।
इस प्लान की खासियत है मनी बैक सुविधा, यानी बच्चे की उम्र बढ़ने पर तय समय पर रकम वापस मिलती रहती है।
कैसे बनेगा 19 लाख का फंड?
रोज़ाना ₹150 बचाने पर महीने में ₹4,500 और सालाना लगभग ₹54,000 जमा होंगे।
25 साल में कुल निवेश करीब ₹14 लाख होगा।
बोनस और रिटर्न जोड़कर पॉलिसी मैच्योरिटी पर फंड बढ़कर लगभग ₹19 लाख तक पहुँच सकता है।
कब और कैसे मिलेगा पैसा?
बच्चे के 18, 20 और 22 वर्ष की उम्र में सम एश्योर्ड का 20-20% वापस मिलता है।
25 वर्ष की उम्र में शेष 40% राशि और बोनस दिया जाता है।
इस तरह बच्चे की पढ़ाई, करियर या शादी के समय आर्थिक मदद मिलती रहती है।
प्रीमियम भुगतान में सुविधा
प्रीमियम आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भर सकते हैं।
कम से कम ₹1 लाख का बीमा कवर मिलता है, जबकि अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
बीमा का भी लाभ
पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को न्यूनतम 105% राशि और जमा बोनस मिलता है।
यानी यह स्कीम निवेश और सुरक्षा दोनों प्रदान करती है।



