धमतरी। जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अछोटा रोड पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेत से भरे 8 हाइवा वाहनों को पकड़ा गया।
यह भी पढ़े :- Pakistan Kohat Blast – मस्जिद के पास आत्मघाती धमाका, 16 की मौत; 50 घायल
सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम
खनिज विभाग को अछोटा रोड से हाइवा के जरिए रेत परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद खनिज अमला मौके पर पहुंचा और सड़क से गुजर रहे रेत परिवहन करने वाले वाहनों की जांच शुरू की।
टीम ने एक-एक कर हाइवा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल आठ वाहन पकड़ में आए।
दस्तावेजों की जांच में सामने आई गड़बड़ी
विभागीय जांच के दौरान कुछ वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद खनिज विभाग ने संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।
अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध रेत खनन और बिना अनुमति परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।




