रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
यह भी पढ़े :- तखतपुर में मौत का तांडव! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर ही गई जान
राज्य शासन की ओर से 29 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के कार्यकारी संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

पर्यटन मंडल से वन विभाग में वापसी
विवेक आचार्य इससे पहले छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के 18 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत उनकी सेवाएं पर्यटन मंडल से वापस वन विभाग को सौंपी गई थीं। इसके बाद वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे
जारी आदेश के मुताबिक विवेक आचार्य की पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर की गई है। वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के मुख्यालय में कार्यकारी संचालक का दायित्व संभालेंगे।
उनकी नियुक्ति के बाद निगम की प्रशासनिक व्यवस्था और वानिकी से जुड़ी परियोजनाओं के संचालन में नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।




