कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े :- पुरानी दुश्मनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आलोक दुबे का पिछले चार वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बुधवार को परिजनों ने युवक का शव घर में फांसी के फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस प्रेम संबंध सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।



