जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार और शुभ तिथियां पड़ रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती हैं।
यह भी पढ़े : खुली पाती : छत्तीसगढ़ के माई-बाप सहित “राम-कृष्ण” के भक्तों के नाम…………”
महीने की शुरुआत कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी से होगी, जबकि समापन सावन माह की शुरुआत के साथ होगा। इस दौरान Jagannath Rath Yatra, Guru Purnima और Devshayani Ekadashi जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे।
जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
- 03 जुलाई (शुक्रवार) – संकष्टी चतुर्थी
- 10 जुलाई (शुक्रवार) – योगिनी एकादशी
- 12 जुलाई (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
- 15 जुलाई (बुधवार) – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
- 16 जुलाई (गुरुवार) – जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
- 21 जुलाई (मंगलवार) – मासिक दुर्गाष्टमी, पार्वती जयंती
- 22 जुलाई (बुधवार) – भड़ली नवमी
- 25 जुलाई (शनिवार) – देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ
- 26 जुलाई (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
- 29 जुलाई (बुधवार) – गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, गौरी व्रत समापन
- 30 जुलाई (गुरुवार) – श्रावण (सावन) मास प्रारंभ
जुलाई में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन
जुलाई महीने में कई प्रमुख ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है।
- 4 जुलाई – शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे
- 16 जुलाई – सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे
- 27 जुलाई – शनि मीन राशि में वक्री होंगे
देवशयनी एकादशी का महत्व
देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि संचालन का दायित्व भगवान शिव संभालते हैं। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करते हैं।
गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व
गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। इस दिन लोग अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर ज्ञान और संस्कारों के महत्व को स्वीकार करते हैं। पूजा-पाठ, सत्संग और आध्यात्मिक साधना का विशेष महत्व माना जाता है।
जगन्नाथ रथ यात्रा
जगन्नाथ रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य यात्रा के रूप में मनाई जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ खींचने में भाग लेते हैं। यह पर्व भक्ति, सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक माना जाता है।



