Shani Jayanti 2026 : इस वर्ष 16 मई 2026 को शनि जयंती (Shani Jayanti)मनाई जाएगी, जो ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर पड़ रही है। खास बात यह है कि इस बार शनि जयंती (Shani Jayanti) शनिवार के दिन आ रही है, जिससे एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ऐसा योग करीब 13 साल बाद बनता है। इस दिन को शनि अमावस्या या शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है और इसे शनि देव के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में नशीली टेबलेट बेचने की कोशिश नाकाम , पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा
ज्योतिष के अनुसार, इस विशेष संयोग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकते हैं सकारात्मक परिणाम—
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए यह संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा बढ़ने के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आय में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने की संभावना है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्थिरता बढ़ेगी।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के कार्यों की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के संकेत हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए यह दिन इनके लिए खास माना जा रहा है। साढ़ेसाती का प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है। करियर में सफलता के योग हैं, नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
शनि जयंती का यह दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि, ज्योतिषीय फल व्यक्तिगत कुंडली पर भी निर्भर करते हैं।




