रायपुर। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी राजनीतिक बहस अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
यह भी पढ़े :- खड़गे के बयान पर भड़के अजय चंद्राकर, बोले- “कांग्रेस का है आतंकियों से नाता, अब संन्यास लें अध्यक्ष”
भारतीय जनता पार्टी ने इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक कार्टून साझा किया है, जिसमें कांग्रेस पर महिला आरक्षण बिल को लेकर रुख स्पष्ट न करने और विरोधाभासी स्थिति अपनाने का संकेत दिया गया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस जनता के बीच गलत संदेश देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति पर स्पष्टता नहीं रख रही।
इस बीच, कांग्रेस की ओर से भी भाजपा पर पलटवार किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि सत्ताधारी दल इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी यह सियासी बहस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा का विषय बन गई है और दोनों दल अपने-अपने तरीके से जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं।



