बस्तर/दंतेवाड़ा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 22 अप्रैल को सपरिवार Dantewada पहुंच रहे हैं। यह उनका बस्तर का पहला दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े :- महासमुंद: NH-353 पर चेकिंग में 600 चांदी के पायल बरामद, कीमत करीब 46.68 लाख
दौरे के दौरान तेंदुलकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और विभिन्न खेल गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस पहल का उद्देश्य बस्तर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है।
जानकारी के मुताबिक, तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पनेड़ा में एक स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे।
तेंदुलकर की पहल से Mann Deshi Foundation क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। संस्था मैदान विकसित करने के साथ-साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें।
गौरतलब है कि बस्तर में अब विकास कार्यों के साथ खेल गतिविधियों पर भी जोर दिया जा रहा है। तेंदुलकर का यह दौरा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।



