रायपुर, 17 अप्रैल। Babu Khemani Arrest : IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा करते हुए रायपुर पुलिस ने इन्फ्लुएंसर और मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है, जहां दोपहर 2 बजे पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह के सरगना बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ 13 अप्रैल को गंज थाना में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
‘3 STUMPS’ से चलता था सट्टे का खेल
जांच में सामने आया है कि खेमानी ने ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर IPL मैचों में सट्टा खिलाने का नेटवर्क खड़ा किया था। यह सिंडिकेट महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर काम कर रहा था।
कई शहरों में फैला नेटवर्क
खेमानी अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मदद से रायपुर, मुंबई, पुणे और गोवा जैसे शहरों में बैठकर पैनल ऑपरेट करवा रहा था। पुलिस पहले ही इस नेटवर्क से जुड़े 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूरे सिंडिकेट में अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारियां तय थीं, कोई यूजर्स जोड़ता था। कोई दांव लगवाता था। तो कोई पैसों का लेन-देन संभालता था।
म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन
जांच में खुलासा हुआ है कि सट्टे के पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।
सोशल मीडिया से फैलाया जाल
इस सिंडिकेट का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा था। खासकर Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर युवाओं को लुभाकर इस अवैध नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था।
पहले भी हो चुकी कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बाबू खेमानी (Babu Khemani Arrest) के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। करीब 3 साल पहले प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उस पर जुर्माना लगाया गया था। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



