रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े :- Asha Bhosle Passes Away : ‘सुरों की रानी’ आशा भोसले का निधन…! इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुप्रसिद्ध गायिका और पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से आशा भोसले ने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों लोगों के दिलों में अमिट स्थान बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि आशा भोसले का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री साय ने माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
ॐ शांति।





