रायपुर, 05 अप्रैल। Police Action : राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही जीजा पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब दुकान के पास हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया सुमित्रा दीप ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास मौजूद थे।
इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी, जो रिश्ते में साला लगता है, अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।
कैंची से किया हमला
बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले रवि दीप द्वारा आरोपी की मां के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिससे आरोपी पहले से ही नाराज था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बाबू मराठी ने कैंची से रवि दीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रवि दीप के सीने और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना के दौरान मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव किया और घायल (Police Action) रवि दीप को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।



