रायपुर। सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजा और ज्योतिषीय उपाय करने से जहां मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वहीं कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को कुछ विशेष उपाय अपनाने से जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़े :- Police Action : रायपुर में रिश्तों पर हमला…! साले ने जीजा पर कैंची से किया जानलेवा वार…दो आरोपी गिरफ्तार
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली चाहता है, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल में गंगाजल मिलाकर अर्पित करना चाहिए। इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन-धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं।
जानिए सोमवार के प्रभावी उपाय
- जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मौलश्री के पेड़ की पूजा करें। यदि पेड़ उपलब्ध न हो, तो उसकी तस्वीर के दर्शन भी लाभकारी माने गए हैं।
- किसी महत्वपूर्ण कार्य या इंटरव्यू पर जाते समय घर से निकलने से पहले शीशे में अपना चेहरा देखकर भगवान शिव का स्मरण करें।
- व्यापार में लाभ के लिए नया काम शुरू करने से पहले दो सफेद फूल अपने पास रखें और कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें बहते जल में प्रवाहित करें।
- तरक्की के लिए साबुत उड़द दाल किसी जरूरतमंद कारीगर (लोहार या बढ़ई) को दान करें।
- पारिवारिक कलह दूर करने के लिए शिव मंदिर में बेलपत्र चढ़ाएं और जरूरतमंद को चावल का दान करें।
- मानसिक शांति और सकारात्मकता के लिए “ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
- उलझनों से बचने के लिए तुलसी के पौधे की 11 परिक्रमा कर घी का दीपक जलाएं।
- शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए “ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ” मंत्र का जप करें।
धन वृद्धि के लिए विशेष उपाय
धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन स्नान के बाद शिव मंदिर जाकर जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। वहीं, समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में दूध की कुछ बूंदें मिलाकर अभिषेक करने और 11 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर चढ़ाने का भी विशेष महत्व है।
आमदनी बढ़ाने का उपाय
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जप कर भगवान शिव से प्रार्थना करें।



