रायपुर : अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :- Datia MLA Disqualified : विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म…! 3 साल की सजा के बाद बड़ा एक्शन
पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। साथ ही, पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है, जिससे वारदात की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल, बढ़ी दरिंदगी की आशंका
जांच के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी बुरी तरह कुचला गया है।
घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध और गंभीर माना जा रहा है। पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
व्यस्त इलाके में इस तरह की नृशंस वारदात से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों से मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



