रायपुर, 31 मार्च। Debate Challenge : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
31 मार्च आखिरी दिन बताया था
भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह ने पहले यह दावा किया था कि 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। आज वही तारीख है, ऐसे में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
LIVE: HM Shri @AmitShah speaks in Lok Sabha during the discussion on efforts to free the country from Left-Wing Extremism. https://t.co/9NJSC9uKLN
— BJP (@BJP4India) March 30, 2026
लोकसभा में बोला झूठ
बघेल ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने लोकसभा में यह कहकर झूठ बोला कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस मुद्दे पर गंभीरता से काम किया है।
खुली बहस की चुनौती
पूर्व सीएम ने कहा, मैं अमित शाह जी को चुनौती देता हूं कि वे स्थान और समय तय करें, मैं इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हूं। लेकिन प्रदेश और देश को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।
कांग्रेस की नीति का जिक्र
बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने नक्सलवाद से निपटने के लिए दोहरी रणनीति अपनाई, स्थानीय लोगों का विश्वास जीतना।प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य पहुंचाना। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने 600 गांवों को नक्सलवाद से मुक्त कराया।
एक करोड़ की घोषणा पर सवाल
बघेल ने अमित शाह से सवाल किया कि उन्होंने नक्सल प्रभावित गांवों को मुक्त कराने पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह राशि कब दी जाएगी, यह स्पष्ट नहीं किया गया। कुल मिलाकर, नक्सलवाद के मुद्दे पर अब सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस पर और तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।



