बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के एक स्कूल में प्रार्थना के दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्रा को चक्कर और कमजोरी महसूस होने पर शिक्षकों ने उससे पूछताछ की। इस दौरान छात्रा ने नींद की गोलियां लेने की बात बताई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसके बैग की जांच की, जिसमें गोलियों का रैपर मिला।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CMHO बदले; देखें पूरी सूची
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थना के समय छात्रा अचानक असहज महसूस करने लगी। उसकी हालत देखकर शिक्षकों ने तत्काल उसे संभाला और पूछताछ की। छात्रा के नींद की गोलियां लेने की बात बताने पर स्कूल प्रबंधन ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग से नींद की गोलियों का रैपर मिलने की बात सामने आई।
बताया जा रहा है कि छात्रा ने पूछताछ के दौरान पहले भी इस तरह की गोलियां लेने की बात कही है। हालांकि उसने गोलियां किस वजह से लीं, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
अस्पताल में कराया गया उपचार
छात्रा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसके परिजनों को दी। इसके बाद शिक्षकों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद छात्रा द्वारा नींद की गोलियां लेने के कारणों को लेकर स्कूल प्रबंधन और परिजन जानकारी जुटा रहे हैं। मामले की परिस्थितियों को लेकर आवश्यक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




