रायपुर। पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर को नए स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अंतर्गत संचालित यह केंद्र अब नए पते से सेवाएं देगा।
यह भी पढ़े :- बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म, ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर संसद में बोले अमित शाह
वर्तमान में यह केंद्र पंडरी स्थित श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा है, जिसे अब शिफ्ट कर वन हाई स्ट्रीट, दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर में स्थापित किया गया है।
6 अप्रैल 2026 से नई शुरुआत
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार, नया पासपोर्ट सेवा केंद्र 06 अप्रैल 2026 से काम करना शुरू कर देगा।
आवेदकों के लिए जरूरी सूचना
जिन आवेदकों ने 06 अप्रैल 2026 या उसके बाद की तारीख के लिए अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें अब पुराने पते की बजाय नए स्थान—वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा—पर ही निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
अधिकारियों ने आवेदकों से अपील की है कि वे अपनी आवेदन रसीद में दिए गए समय और तारीख के अनुसार नए पते पर उपस्थित हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



