रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 7 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे पार्टी के आंदोलन की समीक्षा करेंगे। साथ ही हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में SIR के बाद वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की होड़, 2.74 लाख से अधिक दावे-आपत्तियां दर्ज
सचिन पायलट का यह दौरा पार्टी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की भूमिका, उनकी जिम्मेदारियों और आगामी रणनीति पर फोकस रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, संगठन विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना की रूपरेखा भी तय हो सकती है।
कांग्रेस ने मनरेगा को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज कर रखा है। पायलट इस आंदोलन को और धार देने तथा इसे प्रभावी बनाने की रणनीति पर मंथन करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले सचिन पायलट 26 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की समीक्षा की थी और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत की थी। रायपुर पहुंचने के बाद वे धमतरी गए, जहां कार्यक्रम में शामिल होने के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद कांकेर में संगठनात्मक बैठक और जगदलपुर में SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई थी।



